जोधपुर के स्कूली में खेल रही बच्ची को आया हार्ट अटैक! हो गई मौत; भाई की भी ऐसे ही गई थी जान
राजस्थान के नागौर एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल के खेल मैदान में खेलते समय नौ साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई। 5 महीने पहले छात्रा के बड़े भाई की भी मौत इसी तरह हुई थी।

राजस्थान के नागौर एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल के खेल मैदान में खेलते समय नौ साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची को हार्ट अटैक आया था। 4 महीने पहले स्कूली छात्रा के भाई की भी इसी तरह से मौत हो गई थी। पिछले 5 महीने के अंदर भाई-बहन दोनों की मौत से परिवार सदमे में है।
मृत बच्ची की पहचान दिव्या के रूप में हुई है, जो कक्षा 5 की छात्रा थी। बच्ची टालनपुर निवासी राजेंद्र बापेदिया की बेटी थी। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई जा रही है। उस समय स्कूल में प्रार्थना शुरू होने में कुछ समय बाकी था और कई बच्चे मैदान में खेल रहे थे। दिव्या भी अपने साथियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।
भाई की भी ऐसे ही हुई थी मौत
इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। खास बात यह है कि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की भी लगभग चार महीने पहले इसी तरह अचानक मौत हो गई थी। बताया जाता है कि 9 सितंबर 2025 को वह घर पर खेलते समय बेहोश हो गया था। उसे भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। कम समय में दो सगे भाई-बहन की अचानक मौत से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक और हैरानी का माहौल है। लोग इस रहस्यमय घटनाक्रम को लेकर स्तब्ध हैं।
पोस्टमार्टम के बिना कर दिया अंतिम संस्कार
स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजनों की सहमति से बिना पोस्टमार्टम के ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि पिछले कुछ सालों में खेलते समय या एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हार्ट अटैक से लगातार हो रही मौतों से लोगों में भय का माहौल है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


