Hindi Newsराजस्थान न्यूज़68-year-old MLA Phool Singh Meena takes exam, resumes studies after 40 years
68 साल के विधायक फूलसिंह मीणा ने दी परीक्षा, 40 साल बाद शुरू की पढ़ाई; कौन है प्रेरणा स्रोत?

68 साल के विधायक फूलसिंह मीणा ने दी परीक्षा, 40 साल बाद शुरू की पढ़ाई; कौन है प्रेरणा स्रोत?

संक्षेप:

68 साल की उम्र में उन्होंने MA फाइनल ईयर की परीक्षा दी है। ये खबर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई जानना चाह रहा है कि उनका प्रेरणा स्रोत कौन है, आखिर क्या हुआ कि उन्होंने 40 साल बाद पढ़ाई शुरू की, आखिर क्यों पहले पढ़ाई रुक गई थी?

Jan 14, 2026 09:58 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, उदयपुर
share Share
Follow Us on

सीखने की चाह कभी खत्म नहीं होती। इसका जीता जागता उदाहरण हैं, उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूलसिंह मीणा। 68 साल की उम्र में उन्होंने MA फाइनल ईयर की परीक्षा दी है। ये खबर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई जानना चाह रहा है कि उनका प्रेरणा स्रोत कौन है, आखिर क्या हुआ कि उन्होंने 40 साल बाद पढ़ाई शुरू की, आखिर क्यों पहले पढ़ाई रुक गई थी?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन है प्रेरणा स्रोत?

विधायक फूलसिंह की पढ़ाई 15 साल की उम्र में छूट गई थी। पारिवारिक परिस्थितियों ने साथ नहीं दिया तो किताबों से किनारा कर लिया, लेकिन मन में ये लालसा हमेशा बनी रही कि कुछ सीखना है। कुछ करना है। उसी लालसा को जगाया उनकी पांच बेटियों ने। फूलसिंह की बेटियां उनकी पढ़ाई की प्रेरणा स्रोत हैं। बेटियों के साथ-साथ पत्नी ने जब फिर से पढ़ने के लिए प्रेरित किया, तो 40 साल के लंबे अंतराल के बाद फूलसिंह ने फिर से पढ़ना शुरू किया।

ये भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह तीसरी बार नहीं जा रहे राज्यसभा, मोहभंग या कांग्रेस का कोई प्लान?
ये भी पढ़ें:हजारीबाग में बम विस्फोट से मचा हड़कंप, 3 की मौत; जमीन में दबा बारूद कैसे फटा?

किस विषय से कर रहे हैं एमए?

अब वो एम.ए. अंतिम वर्ष की परीक्षा लिख रहे हैं। कहने को तो कहा जा सकता है कि ये महज डिग्री है, लेकिन असल में ये एक हौसला है, ये एक सपना है, जो वर्षों से फूलसिंह के दिल में जिंदा था। उन्होंने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ से राजनीतिक विज्ञान में एम ए की परीक्षा दी है। वो मानते हैं कि अगर राजनीति को साफ-सुथरा बनाना है और सुशासन लाना है, तो राजनेता का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। इसी भावना और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राजनीति विज्ञान जैसे विषय को अपनी पढ़ाई के लिए चुना।

3 बार के विधायक हैं फूलसिंह

फूलसिंह लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। वो मीणा विधानसभा की जनजाति कल्याण समिति के सभापति भी हैं। विधायक फूलसिंह खुद बताते हैं कि फिर से पढ़ाई से जुड़ने की प्रेरणा उनकी बेटियों से मिली है। उन्होंने 2017 में 12वीं की परीक्षा एकलिंगगढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय से दी थी। इससे पहले साल 2013 में 10वीं की परीक्षा पास की थी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।