Hindi Newsराजस्थान न्यूज़5 state highways of Rajasthan will be rejuvenated, Diya Kumari says modernized with Rs 2700 crore
राजस्थान के इन 5 स्टेट हाईवे का होगा कायाकल्प, बजट में 2700 करोड़ आवंटित; बनाया जाएगा अत्याधुनिक

राजस्थान के इन 5 स्टेट हाईवे का होगा कायाकल्प, बजट में 2700 करोड़ आवंटित; बनाया जाएगा अत्याधुनिक

संक्षेप:

राजस्थान के बजट में राज्य सरकार ने प्रदेश के सड़क तंत्र को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है। इस दौरान वित्तमंत्री ने अगले दो सालों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण को लेकर भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Feb 11, 2026 05:16 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार का बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सड़कों की हालत सुधारने व नई सड़के बनाने की तमाम घोषणाओं के साथ स्टेट हाईवे (राज्य राजमार्गों) के विकास के लिए 2700 करोड़ रुपए अलग से आवंटित किए। उन्होंने बताया कि इस राशि से प्रदेश के 5 प्रमुख स्टेट हाईवे के लगभग 500 किलोमीटर के हिस्से को विकसित करते हुए उन्हें अत्याधुनिक इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) से लैस किया जाएगा।

वित्त मंत्री दिया ने बताया कि इन सड़कों पर गति उल्लंघन का पता लगाने वाली प्रणाली (स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम) और परिवर्तनीय संदेश बोर्ड (वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड) लगाए जाएंगे। साथ ही, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए इन राज्य राजमार्गों के किनारे अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बजट से न केवल सड़कें, बल्कि जरूरी पुलिया और बाईपास का निर्माण भी किया जाएगा।

इन 5 स्टेट हाईवे का 2700 करोड़ से होगा विकास

1. सलूम्बर-बांसवाड़ा (SH-32) का अनुभाग - 744 करोड़ रुपए (कुल लंबाई- 93 किमी)

2. दूदू से लालसोट वाया फागी-चाकसू-तूंगा अनुभाग - 675 करोड़ रुपए (कुल लंबाई- 135 किमी)

3. रोहिट (NH-65 के जंक्शन) से आहोर (NH-325 के जंक्शन) (SH-64) एवं बागड़ा तक- 555 करोड़ रुपए (कुल लंबाई- 111 किमी)

4. सांचोर (NH-15) रानीवाड़ा-मण्डार-आबू रोड (SH-11)- 535 करोड़ रुपए (107 किमी)

5. विजयनगर (NH-48 के जंक्शन) से ब्यावर (NH-58 के जंक्शन) SH-39 का अनुभाग- 210 करोड़ रुपए (42 किमी)

अगले दो साल में 3 हजार किमी लंबी सड़कों का होगा प्रमोशन

बजट भाषण के दौरान दिया कुमारी ने बताया कि राज्य में सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हमारी सरकार बीते दो सालों में 5 हजार किलोमीटर लम्बाई की सड़कों को मुख्य जिला सड़कों में क्रमोन्नत कर चुकी है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अगले दो सालों में एक हजार किलोमीटर लम्बाई से ज्यादा की सड़कों को राज्य राजमार्गों में एवं दो हजार किलोमीटर लम्बाई से अधिक की सड़कों को मुख्य जिला मार्गों में क्रमोन्नत किए जाने की योजना है।

प्रदेश में हर साल सड़क हादसों में मारे जा रहे 12 हजार लोग

इसके अलावा वित्त मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष औसतन 11 हजार 700 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होने को चिन्ता का विषय बताया और कहा कि वर्ष 2047 तक इन मौतों में 90 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसके लिए निम्न काम करने की योजना है..

1- राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों एवं शहरों में सुदृढ़ इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से चरणबद्ध रूप से लगभग दो हजार कैमरे लगाए जाएंगे।

2- ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, जंक्शन सुधार, क्रैश बैरियर, सड़क सुरक्षा बोर्ड, रोड सेफ्टी ऑडिट, अतिक्रमण हटाने व सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्य हाथ में लिए जाने की योजना है। इस काम पर भी 100 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है।

3- प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सभी 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक्स का ऑटोमेशन किया जाना भी प्रस्तावित है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
;;;