दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, अलवर में जिंदा जले 5 लोग; वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में सीएनजी लीकेज होने से आग लग गई। आग की इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जलकर राख हो गए। इस घटना में ड्राइवर भी बुरी तरह से झुलस गया है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में सीएनजी लीकेज होने से आग लग गई। आग की इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जलकर राख हो गए। इस घटना में चालक भी बुरी तरह झुलस गया। ड्राइवर को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। यह घटना रात देर रात करीब 11:00 बजे की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची लक्ष्मणगढ़ पुलिस और दमकल गाड़ी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
वैष्णोदेवी से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव निवासी एक परिवार वैष्णो देवी के दर्शन कर कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। यह परिवार इस गाड़ी को किराए पर लेकर आया था। जैसे ही यह अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर में पहुंचे. वहां अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हो गया और रिसाव इतना तेज था कि तुरंत ही आग पकड़ लिया और आग के चलते इसमें गाड़ी में सवार सभी जिंदा जलकर मर गए।
बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
आग इतनी भयानक थी कि इसमें किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया। इस हादसे में तीन महिलाएं एक पुरुष और एक बच्ची जिंदा जलकर राख हो गए। उनके कंकाल भी नहीं बचे हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सीएनजी की आग में इतनी ज्यादा हीट होती है कि वह हड्डी को भी गला देता है। बस उनके अस्तित्व इस तरीके से दिख रहे हैं।
ड्राइवर भी बुरी तरह झुलसा
इस घटना में ड्राइवर भी बुरी तरह झुलस गया था, उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के लिए रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि यह रात करीब 11:00 बजे की घटना है. टैक्सी किराए पर यह परिवार गाड़ी लेकर आया था। ये सभी श्योपुर के चैनपुर रहने वाले थे। सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाली इस गाड़ी में गैस रिसाव के कारण यह आग लगी।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ही मेडिकल टीम को बुलाया गया है, जिससे डीएनए कर उनकी पहचान की जाएगी। घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। रात को ही दमकल मौके पर बुलाई गई थी जिसे आग पर काबू पाया। आग बुझाने से पहले ही चालक को छोड़कर सभी सवार आग की भेंट चढ़ गए। पुलिस अभी मौके पर ही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी रात को ही मौके पर पहुंच गए थे।
रिपोर्ट: हंसराज
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


