
राजस्थान में कोरोना के टाइम 2000 करोड़ का घोटाला! ACB ने 21 पर दर्ज की FIR
राजस्थान में कोरोना महामारी के दौरान सरकार की मिड डे मील योजना में कथित तौर पर 2 हजार करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को केस दर्ज किया है। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि एफआईआर में 21 आरोपियों नाम हैं।
राजस्थान में कोरोना महामारी के दौरान सरकार की मिड डे मील योजना में कथित तौर पर 2 हजार करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को केस दर्ज किया है। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि एफआईआर में 21 आरोपियों नाम हैं, जिनमें राजस्थान स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड के अधिकारी, निजी कंपनियों और आपूर्तिकर्ताओं के प्रतिधिन शामिल हैं। इनके खिलाफ आपराधिक साजिश, फर्जीवाड़े और सरकारी धन के गलत इस्तेमाल के आरोप हैं।
एसीबी के मुताबिक महामारी के दौरान जब स्कूल बंद थे तो फैसला लिया गया था कि दाल, तेल, मसाले और अन्य जरूरी सामानों के पैकेट बच्चों को को उपलब्ध कराने का फैसला किया गया था। राज्यभर के सरकारी स्कूल के बच्चों को FSSAI और एगमार्क स्टैंडर्ड के सामान घर पहुचाया जाना था। बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतों के बाद 2020-21 में एसीबी ने प्राथमिक जांच के लिए शिकायत दर्ज की थी।
योग्य कंपनियों को बाहर कर चहेतों को ठेका
अधिकारियों ने कहा कि जांच में यह सामने आया है कि अधिकारियों ने मानदंडों में हेरफेर कर टेंडर प्रक्रिया में धांधली की साजिश रची। ऐसा करके योग्य कंपनियों को बोली प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया, जिससे ठेके पसंदीदा कंपनियों को ही मिल सके। आरोप है कि इन कंपनियों ने आगे काम को शेल कंपनियों को बांट दिया और गैर-मौजूद आपूर्तिकर्ताओं व ट्रांसपोर्टरों की एक फर्जी सप्लाई चेन बनाई, जिसमें वास्तविक खरीद या डिलीवरी बहुत कम या बिल्कुल नहीं हुई।
फर्जी बिलों से सरकारी खजाने को 2 हजार करोड़ का चूना
जांच में सामने आया कि कई मामलों में फर्जी बिल तैयार किए गए और बिना किसी वास्तविक खरीद और आपूर्ति के इन्हें जमा कर दिया गया। इन फर्जी बिलों के आधार पर ही सरकार से भुगतान प्राप्त कर लिया गया। कई मामलों में खराब गुणवत्ता के सामान की आपूर्ति की बात सामने आई। एसीबी का कहना है कि इस घोटाले में सरकारी खजाने को करीब 2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप




