कोटा में 100 रुपए के लिए मर्डर! 10 साल के बच्चे को नाबालिग ने मार डाला; आखिरी बार दिखे दोनों साथ
राजस्थान के कोटा में 10 साल के मासूम की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शवो को झाड़ियों में फेंक दिया गया। झाड़ियों में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

राजस्थान के कोटा में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में मंगलवार की रात को 10 साल के मासूम का झाड़ियां में क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अभी तक प्रथम दृष्टया सामने आया है कि मासूम के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या की गई है। झाड़ियां में घूम रहे जानवरों ने भी शव को नुकसान पहुंचाया है।
आखिरी बार दोस्त के साथ दिखा था मृतक
इस मामले पर बात करते हुए थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि 25 मई की शाम को एक 10 साल बच्चे की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जिसमें अमर सिंह मीणा नाम के एक व्यक्ति ने आकर सूचना दी कि उनका 10 साल का बेटा मयंक खेलने के लिए गया था जो कि वापस नहीं लौटा है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक 15 साल का लड़का मयंक को अपने साथ ले जा रहा है। सामने आया कि वह मयंक का दोस्त है। इसके बाद उस लड़के से इस मामले में पूछताछ भी की गई।
100 रुपए के मर्डर की आशंका
मंगलवार देर रात को वर्कशॉप के सामने झाड़ियों से पुलिस को एक शव मिला। जिसकी पहचान मयंक के रूप में हुई। मयंक की गर्दन उसके धड़ से अलग थी और उसके सिर पर भी किसी हथियार से हमला करने के निशान थे। मौके से पुलिस को खून से सना एक पत्थर भी मिला है जिसको पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर लिया है। वही सामने यह भी आया है कि मृतक मयंक और उस लड़के के बीच में करीब 100 रुपए के लेनदेन को लेकर बातचीत हुई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


