सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों की? गोल्डी बराड़ ने सब बताया, कहा- अहंकार में उसने...

Jun 11, 2025 04:59 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

गोल्डी बराड़ ने बताया कि अपने अहंकार में मूसेवाला ने कुछ ऐसी गलतियां कीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता। हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। उसे अपने किए का खामियाजा भुगतना ही था।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों की? गोल्डी बराड़ ने सब बताया, कहा- अहंकार में उसने...

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। मई, 2022 में मूसेवाला पंजाब के अपने मनसा जिले के गांव से थार गाड़ी से निकला था, जब हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। कुछ ही मिनटों में मूसेवाला की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। हत्या का मुख्य आरोप सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर लगा। बराड़ ने अब बीबीसी से बात करते हुए सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वजह बताई है।

गोल्डी बराड़ ने 'बीबीसी' को बताया, ''अपने अहंकार में उसने कुछ ऐसी गलतियां कीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता। हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। उसे अपने किए का खामियाजा भुगतना ही था। या तो वो या फिर हम। बस इतना ही था। बता दें कि गोल्डी बराड़ इस समय उत्तरी अमेरिका में छिपा हुआ है और उसे यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया जा चुका है। वह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाई का करीबी है।

बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है और उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वॉरंट भी निकला हुआ है। वह भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी में शामिल एक नेटवर्क का हिस्सा भी है। इंटरव्यू में बराड़ ने बीबीसी को बताया कि लॉरेंस सिद्धू मूसेवाला के संपर्क में था। मुझे नहीं मालूम कि किसने मिलवाया, लेकिन मैंने इस बारे में कभी भी कोई सवाल नहीं किया। लेकिन वे दोनों बातें करते थे। यहां तक कि चापलूसी करने की कोशिश में सिद्धू लॉरेंस को गुड मॉर्निंग या गुड नाइट के मैसेज भेजा करता था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

शॉर्ट बायो: लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।

परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।