नामांकन भरने पहुंचे थे स्कूटर पर, लेकिन जीतने के बाद पोर्श कार से गए दफ्तर; कौन थे आप विधायक गुरप्रीत गोगी

Jan 11, 2025 03:40 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • 59 साल के गोगी ग्रेजुएट थे। वह कारोबारी भी है। एंटीक कारों व सामान का कलेक्शन करना उनका शौक था। चुनाव जीतने के बाद एक बार वह पीले रंग की पॉर्श गाड़ी में दफ्तर पहुंचे तो करोड़ों रुपये की गाड़ी देख हर कोई दंग रह गया था।

नामांकन भरने पहुंचे थे स्कूटर पर, लेकिन जीतने के बाद पोर्श कार से गए दफ्तर; कौन थे आप विधायक गुरप्रीत गोगी

आम आदमी पार्टी के लुधियाना से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की शुक्रवार रात अपने ही घर में गोली लगने से मौत हो गई। ये हादसा था या सुसाइड ये जांच का विषय है। गोगी चार बार निगम में पार्षद, लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर रहे। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से अनबन रही, जिसकी वजह से मेयर बनते-बनते रह गए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के भारत भूषण आशु को ही मात देकर लुधियाना वेस्ट से विधायक बने। गोगी पहली बार ही विधानसभा चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर ली।

59 साल के गोगी ग्रेजुएट थे। वह कारोबारी भी है। एंटीक कारों व सामान का कलेक्शन करना उनका शौक था। चुनाव जीतने के बाद एक बार वह पीले रंग की पॉर्श गाड़ी में दफ्तर पहुंचे तो करोड़ों रुपये की गाड़ी देख हर कोई दंग रह गया था। विधायक के करोड़ों रुपये की कार से चलने के मामले पर भाजपा ने उन पर निशाना साधा था तो गोगी ने कहा कि यह कार उनके बेटे की है। खास बात यह है कि गुरप्रीत गोगी विधानसभा चुनाव से पहले अपना नामांकन दाखिल करने के लिए स्कूटर से पहुंचे थे और इसे लेकर उनकी चर्चा भी हुई थी।

जब अपनी ही सरकार के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा

लुधियाना के बुड्ढा नाले की सफाई नहीं होने से नाराज विधायक गोगी ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विधायक अपनी ही सरकार के अधिकारियों से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने अगस्त 2024 में अपने और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम वाले एक नींव पत्थर को खुद ही तोड़ डाला था। गुरप्रीत गोगी बस्सी ने अपनी सरकार के अधिकारियों पर आरोप लगाते कहा था कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। बुड्ढा नाला साफ करने को लेकर करोड़ों रुपये ले लिए गए, लेकिन अभी तक बुड्ढा नाला साफ नहीं हुआ।

अनोखे कारनामों की वजह चर्चा में रहे

आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी हमेशा ही अपने अनोखे कारनामों की वजह चर्चा में रहे। साल 2022 में जब पंजाब सरकार ने हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी तो गोगी ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाया था कि हथियार लेकर अंदर प्रवेश की अनुमित नहीं है। विधायक गाेगी के घर के बाहर अच्छे से सबकी चेकिंग की जाती थी मगर ये बात अलग है कि अब उनकी मौत भी गोली लगने से हुई।

25 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आये थे फोन

साल 2022 में लुधियाना में आप विधायक गुरप्रीत गोगी से 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। विधायक गुरप्रीत गोगी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें फोन आ रहे हैं और फोन करने वाला खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताता है और कभी उसका गुर्गा बताता है। कॉल करने वाला उन्हें विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल करते हैं। आरोपी उन्हें कहते हैं कि उसके खाते में 25 लाख रुपये डलवा दें, नहीं तो उसका हाल भी वह सिंगर मूसेवाला जैसे कर देंगे।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;