कौन है जग्गू भगवानपुरिया का शूटर? मोल्दोवा से प्रत्यर्पण कर लाई पंजाब पुलिस, कैसे धराया

लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़।
share

अमृतपाल सिंह अक्टूबर 2024 के आखिरी सप्ताह में भारत से फरार हुआ था। उसने चंडीगढ़ से जारी फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। इस पासपोर्ट में उसकी पहचान गुरपाल सिंह के नाम से बताई गई थी।

कौन है जग्गू भगवानपुरिया का शूटर? मोल्दोवा से प्रत्यर्पण कर लाई पंजाब पुलिस, कैसे धराया
अमृत दलम को मोल्दोवा गणराज्य से प्रत्यर्पण कर पंजाब पुलिस भारत वापस लाई है।

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के मुख्य शूटर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को मोल्दोवा गणराज्य से प्रत्यर्पण कर पंजाब पुलिस भारत वापस लाई है। वह फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से भागा था। इसके बाद मोल्दोवा में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस की टीम उसे लेकर आज सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है। यूरोप के किसी देश से पंजाब पुलिस द्वारा किया गया यह पहला प्रत्यर्पण है।

अमृतपाल सिंह अक्टूबर 2024 के आखिरी सप्ताह में भारत से फरार हुआ था। उसने चंडीगढ़ से जारी फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। इस पासपोर्ट में उसकी पहचान गुरपाल सिंह के नाम से बताई गई थी। वह सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा और इसके बाद कई देशों से होते हुए मोल्दोवा पहुंच गया। ओटासी स्टेट बॉर्डर से यूक्रेन जाने की कोशिश करते हुए उसे मोल्दोवा के अधिकारियों ने उस समय पकड़ लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की कोशिशों से उसे भारत वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई। अमृत दलम को अजरबैजान के बाकू के ट्रांजिट रूट से भारत लाया गया।

6 महीनों से जारी था गुप्त खुफिया अभियान

अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने 6 महीनों से जारी इस गुप्त खुफिया अभियान में केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने अहम भूमिका निभाई। कई महीनों से उसके ठिकानों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आखिरकार मोल्दोवा की सीमा पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। डीजीपी ने कहा कि अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाएं, उन्हें कानून के कटघरे में लाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पंजाब में 21 आपराधिक मामलों में था वांछित

अमृतपाल सिंह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। लंबे समय से विदेश में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पंजाब में हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े कई केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब में कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 4 मामले ट्रायल में हैं, जबकि 17 मामलों में जांच चल रही है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़कौन है जग्गू भगवानपुरिया का शूटर? मोल्दोवा से प्रत्यर्पण कर लाई पंजाब पुलिस