कांग्रेस के सवर्ण नेताओं पर ये क्या कह गए पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब में नई कलह
दलित समुदाय के प्रमुख नेता चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बैठक में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम भी उपस्थित थे। वर्तमान में कांग्रेस की पंजाब इकाई के शीर्ष पदों पर जाट सिख चेहरे काबिज हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की आंतरिक कलह सबके सामने आ गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में चन्नी को पार्टी में दलितों के प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए सुना जा सकता है। जालंधर से सांसद ने हालांकि स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी विशेष जाति या समुदाय के खिलाफ कोई बात नहीं की और वह सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार का शिकार हुए हैं।
चन्नी ने शनिवार को यहां पार्टी की अनुसूचित जाति (एससी) शाखा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था, 'पंजाब में अगर आप यह स्वीकार करते हैं कि दलितों की आबादी 35-38 प्रतिशत है, जो कि वास्तव में है, तो हमें प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिल रहा है?' उन्होंने यह भी कहा, 'पंजाब (कांग्रेस) अध्यक्ष उच्च जाति से हैं, विधायक दल का नेता उच्च जाति से हैं, पंजाब कांग्रेस की महिला शाखा उच्च जाति से है, पंजाब (कांग्रेस) महासचिव उच्च जाति से हैं? हम कहां जाएं? ये लोग कहां जाएंगे?'
दलित समुदाय के प्रमुख नेता चन्नी के साथ बैठक में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम भी उपस्थित थे। वर्तमान में कांग्रेस की पंजाब इकाई के शीर्ष पदों पर जाट सिख चेहरे काबिज हैं।
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग हैं और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा हैं। कांग्रेस के एक सूत्र के अनुसार, इस मामले पर 23 जनवरी को पार्टी आलाकमान द्वारा बुलाई गई राज्यस्तरीय नेताओं की बैठक में चर्चा होने की संभावना है।
इस घटनाक्रम के बीच, भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को चन्नी से भाजपा में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होना है।
ढिल्लों ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'चन्नी जी, एक गर्वित पंजाबी होने के नाते, मैं मानता हूं कि दलित प्रतिनिधित्व पर आपका रुख नेतृत्व और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दर्शाता है। भाजपा की पंजाब इकाई में आपको सम्मान, गरिमा और हर समुदाय की सेवा करने का वास्तविक अवसर मिलेगा। आइए, पंजाब के भविष्य के लिए मिलकर काम करें।'

लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




