फोटो गैलरी

Hindi News पंजाबपंजाब में और आगे बढ़ेगा लॉकडाउन? जानिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर क्या बोले

पंजाब में और आगे बढ़ेगा लॉकडाउन? जानिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर क्या बोले

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य में 30 जून के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला फैसला हालात पर निर्भर करेगा। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह वायरस के प्रसार को...

पंजाब में और आगे बढ़ेगा लॉकडाउन? जानिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर क्या बोले
चंडीगढ़, एजेंसीSun, 28 Jun 2020 05:52 AM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य में 30 जून के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला फैसला हालात पर निर्भर करेगा। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह वायरस के प्रसार को काबू करने के लिए कोई भी जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं।

उन्होंने 'फेसबुक लाइव' के दौरान कहा, 'अगर हम महामारी को काबू करने में समर्थ हैं ,तो लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन अगर यह नियंत्रण से बाहर जाता है तो हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं होगा।' सिंह ने लुधियाना के निवासियों से कहा, 'यह आपके हाथों में है।'

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि लोगों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था। उन्होंने पंजाब के लोगों से सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं करने की अपील भी की।

सिंह ने कहा कि शुक्रवार को मास्क नहीं पहनने के कारण 4,024 लोगों का चालान किया गया और सार्वजनिक स्थान पर थूकने के चलते 45 चालान किए गए। उन्होंने राज्य में चार और प्रयोगशालाओं को मंजूरी दिए जाने के साथ ही आने वाले कुछ दिनों में कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने की बात भी कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें