दिवाली पर पंजाब में कम हुआ प्रदूषण का स्तर, पिछले साल के मुकाबले AQI में 17 फीसदी की कमी

लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
Follow us on Google News
share

पिछले साल 2 शहरों का AQI बहुत खऱाब श्रेणी में रहा, जबकि 2020 में चार शहरों का ए.क्यू.आई. बहुत खऱाब श्रेणी में रहा। हालांकि, इस साल कोई भी शहर बहुत खऱाब श्रेणी में नहीं रहा, जोकि राहत की बात रही।

punjab pollution level

दिवाली के त्योहार के अवसर पर पंजाब में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)में पिछले साल के मुकाबले 16.4 प्रतिशत और 2020 के मुकाबले 31.7 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लगातार कोशिशों और मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील के स्वरूप इस साल दिवाली वाले दिन पिछले सालों के मुकाबले वायु की गुणवत्ता में काफ़ी सुधार हुआ है। पर्यावरण मंत्री ने आगे बताया कि पिछले साल और 2020 में कोई भी शहर ए.क्यू.आई. की मध्यम श्रेणी में नहीं रहा, जबकि इस साल 2 शहर (खन्ना और मंडी गोबिन्दगढ़) ए.क्यू.आई. की मध्यम श्रेणी में रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो पंजाब के बड़े 6 शहरों में पिछले साल दिवाली के दिनों (2020 और 2021) के मुकाबले इस साल दिवाली (2022) के दौरान ए.क्यू.आई. में बड़ी कमी देखने को मिली है। उन्होंने आगे बताया कि दिवाली के अवसर पर पंजाब का औसत ए.क्यू.आई. 2021 में 268 (खऱाब) और 2020 में 328 (बहुत खऱाब) के मुकाबले इस साल 224 (खऱाब) था।  उन्होंने बताया कि इस साल अमृतसर में ए.क्यू.आई. श्रेणी 262 के साथ अधिकतम ए.क्यू.आई. दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले साल अधिकम ए.क्यू.आई 327 (बहुत खऱाब) जालंधर में दर्ज किया गया था और 2020 में अधिकतम ए.क्यू.आई. 386 (बहुत खऱाब) अमृतसर में देखा गया था। इस साल न्यूनतम ए.क्यू.आई. मंडी गोबिन्दगढ़ में 188 (मध्यम) दर्ज किया गया, जोकि पिछले साल 220 (खऱाब) और 2020 में 262 (खऱाब) दर्ज किया गया था।  

पिछले साल 2 शहरों (अमृतसर और जालंधर) का ए.क्यू.आई. बहुत खऱाब श्रेणी में रहा, जबकि 2020 में चार शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला का ए.क्यू.आई. बहुत खऱाब श्रेणी में रहा। हालांकि, इस साल कोई भी शहर ए.क्यू.आई. की बहुत खऱाब श्रेणी में नहीं रहा। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इस साल ए.क्यू.आई. में सबसे अधिक कमी जालंधर (31.2 प्रतिशत) और सबसे कम कमी पटियाला (7.0 प्रतिशत) में देखी गई।  

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन प्रो. आदर्श पॉल विग ने पटाख़े चलाने और दिवाली का त्योहार मनाने के लिए ग्रीन पटाख़ों का प्रयोग करने के लिए निर्धारित समय के सम्बन्ध में जारी की गई एडवाइजरी की पालना करने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले साल और 2020 के मुकाबले इस साल समूचे तौर पर वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बोर्ड के मैंबर सचिव करुनेश गर्ग ने बताया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वास्तविक समय पर परिवेशी वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए पंजाब के 6 शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, खन्ना, मंडी गोबिन्दगढ़ और पटियाला में निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) स्थापित किए हैं।  

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़दिवाली पर पंजाब में कम हुआ प्रदूषण का स्तर, जानें क्या रहा AQI लेवल