फोटो गैलरी

Hindi News पंजाबCM चन्नी के घर के पास 4 टीचर मोबाइल टावर पर चढ़े, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी

CM चन्नी के घर के पास 4 टीचर मोबाइल टावर पर चढ़े, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी

पंजाब में 4 शिक्षक मोबाइल टावर पर चढ़ गये हैं। ETT-TET क्वालिफायड यह सभी शिक्षक राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर के नजदीक लगे एक मोबाइल टावर के ऊपर चढ़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार...

CM चन्नी के घर के पास 4 टीचर मोबाइल टावर पर चढ़े, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Dec 2021 01:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पंजाब में 4 शिक्षक मोबाइल टावर पर चढ़ गये हैं। ETT-TET क्वालिफायड यह सभी शिक्षक राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर के नजदीक लगे एक मोबाइल टावर के ऊपर चढ़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह खरार में दो महिला और दो पुरूष शिक्षक सुबह से ही सीएम और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद वो वहां लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गये। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। इन लोगों को मोबाइल टावर से नीचे उतारने की कोशिशें जारी हैं।

मोबाइल टावर पर चढ़े शिक्षकों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला तथा पुरूष शिक्षक टावर पर चढ़े हुए हैं और सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। यह शिक्षक मोबाइल टावर के काफी ऊपर जाकर बैठ गये हैं। जिसकी वजह से किसी हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

आपको बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ सेक्टर-4 स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के सामने लगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर भी एक शिक्षक चढ़ गये थे। टावर पर चढ़े शिक्षक स्वर्ण सिंह ने शनिवार और रविवार की रात टावर पर ही गुजारी थी। रविवार शाम को चंडीगढ़ के एसपी सिटी भी पहुंचे थे। स्वर्ण सिंह को समझाने का प्रयास किया गया था लेकिन उन्होंने नीचे उसने इंकार कर दिया था और इतना ही नहीं उन्होंने अपने ऊपर दोबारा से पेट्रोल छिड़क लिया था। स्वर्ण सिंह पंजाब के बरनाला स्थित एक गांव में प्राइमरी टीचर हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें