फोटो गैलरी

Hindi News पंजाबपंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति का मामला

पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति का मामला

पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है। साधु सिंह सोत की गिरफ्तार आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। उनके ऊपर पहले भी कार्रवाई हुई है।

पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Deepakलाइव हिंदुस्तान,चंडीगढ़Mon, 06 Feb 2023 09:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है। साधु सिंह सोत की गिरफ्तार आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है, जब साधु सिंह के ऊपर कानून का शिकंजा कसा है। इससे पूर्व उन्हें पिछले साल जून महीने में भी गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि धर्मसोत के ऊपर कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप लगे थे। 

पेड़ काटने के मामले में रिश्वत का भी आरोप
साधु सिंह धर्मसोत के ऊपर विजिलेंस टीम लगातार शिकंजा कसती रही है। साल 2022 में उनके ऊपर वनमंत्री रहते हुए घूस लेने का आरोप लगा था। इसके मुताबिक उन्होंने पेड़ काटने के मामले में रिश्वत ली थी। बताया जाता है कि साधु सिंह धर्मसोत के कार्यकाल में कुल 25000 पेड़ काटे गए थे और प्रति पेड़ 500 रुपए की रिश्वत दी गई थी। मामले में साधु सिंह की संलिप्तता की जानकारी गिरफ्तार ठेकेदार और डीएफओ द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मिली थी।

बता दें कि साधु सिंह धर्मसोत पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आक्रामक रही है। आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने धर्मसोत के खिलाफ जमकर आंदोलन चलाया था। जब पंजाब में आम आदमी की सरकार बनी, तभी से धर्मसोत पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें