पंजाब में उग्र किसानों ने BJP विधायक अरुण नारंग की जमकर पिटाई की, शर्ट भी फाड़ी

एजेंसियां, चंडीगढ़
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों का जमकर विरोध कर रहे किसान अब उग्र होने लगे हैं। पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट में किसानों ने बीजेपी के एक विधायक अरुण सारंग की शनिवार को जमकर पिटाई कर दी।...

                                                                    bjp

केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों का जमकर विरोध कर रहे किसान अब उग्र होने लगे हैं। पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट में किसानों ने बीजेपी के एक विधायक अरुण सारंग की शनिवार को जमकर पिटाई कर दी। किसानों ने बीजेपी के विधायक की शर्ट तक फाड़ दी और साथ ही उन पर काले रंग की स्याही भी फेंकी गई। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने पिछले साल के अंत में नए कृषि कानून बनाए हैं, जिसके बाद से हरियाणा, पंजाब आदि के हजारों किसान काफी नाराज हैं। अबोहर के विधायक अरुण नारंग संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए मलोट गए थे, जिसका किसानों ने कड़ा विरोध किया। पुलिस उपाधीक्षक (मलोट) जसपाल सिंह ने फोन पर न्यूज एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि वहां तैनात पुलिस अधिकारी नारंग को निकालकर सुरक्षित जगह ले गए। नारंग ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने घूंसा मारा और उन लोगों ने उन पर काले रंग का तरल पदार्थ भी फेंका।

हमले की निंदा कर बोले कांग्रेस नेता- यह व्यवहार अस्वीकार्य
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बीजेपी विधायक अरुण नारंग पर आज मलोट में हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने आज कहा कि इस तरह की घटनाएं किसान आंदोलन को कमजोर करेंगी। मलोट में घटित घटना को दुभार्ग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए और सब को देश के प्रत्येक नागरिक के बोलने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए । उन्होंने कहा कि इस समय किसान आंदोलन अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सही दिशा में जा रहा था पर इस तरह की घटनाएं किसान आंदोलन के लिए घातक सिद्ध होंगी। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि वे इस तरह की गैर कानूनी कार्रवाई से दूर रहें क्योंकि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

बीजेपी विधायक पर हुए हमले पर जानिए क्या बोला अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी नारंग पर मलोट में हुए हमले की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बादल ने कहा कि राज्य में अमन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल को बनाये रखने के लिए सभी को संयम से काम लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में नाकाम रही है । राज्य सरकार भी कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रही है तभी ऐसी घटनायें हो रही हैं। सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं । ऐसा कृत्य किसानों के आंदोलन को कमजोर करेगा । हरेक को लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है लेकिन हर बात मयार्दा से बाहर नहीं होनी चाहिए।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़पंजाब में उग्र किसानों ने BJP विधायक की जमकर पिटाई की, शर्ट फाड़ी