5000 को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे पंजाब CM भगवंत मान, तभी स्टेज पर चढ़ गई महिला; देखें वीडियो
जब सीएम भगवंत मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तो एक महिला स्टेज पर चढ़ गई। महिला को देखकर भगवंत मान ने भाषण रोक दिया। देखें वीडियो।

बुधवार को पंजाब सीएम भगवंत मान रक्षाबंधन के मौके पर गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर्स को राखी का तोहफा देते हुए 5000 नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान जब सीएम मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तो एक महिला स्टेज पर चढ़ गई। महिला को देखकर भगवंत मान ने भाषण रोक दिया। महिला हाथ में राखी लेकर आई थी। उन्होंने सीएम मान को राखी पहनाई। सीएम ने भी महिला को धन्यवाद कहा।
पंजाब सीएम भगवंत मान ने बुधवार को प्रदेश की आंगनबाड़ी महिला वर्कर्स को राखी का तोहफा दिया। सीएम मान ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह आज 5000 से ज्यादा महिलाओं को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। यह किसी की सिफारिश से नियुक्ति नहीं की जा रही है। न ही किसी से पैसे लिए गए। यह नियुक्ति सिर्फ मैरिट के आधार पर किए जा रहे हैं।
सीएम मान ने आगे कहा कि हमारी बहने अब पंजाब सरकार का हिस्सा बनने जा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सीएम मान अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने यहां गुरुद्वारा बाबा बकाला के द्वारे माथा टेका। इसके बाद वे गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।
स्टेज पर राखी पहनाने पहुंची महिला
गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में जब सीएम भगवंत मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी एक महिला स्टेज पर चढ़ गई। महिला हाथ पर राखी लेकर पहुंची थी। महिला को देखकर सीएम ने अपना भाषण रोक लिया और महिला को सम्मान देते हुए कलाई पर राखी बंधवाई।
देखें वीडियो-
