फोटो गैलरी

Hindi News पंजाबचंडीगढ़ में भी लगने जा रहा है लॉकडाउन? प्रशासन ने कहा- केस बढ़ते रहे तो...

चंडीगढ़ में भी लगने जा रहा है लॉकडाउन? प्रशासन ने कहा- केस बढ़ते रहे तो...

केंद्र शासित प्रदेश चंड़ीगढ़ में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं और अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि इसी तरह से संक्रमण बढ़ता रहा तो लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार ने...

चंडीगढ़ में भी लगने जा रहा है लॉकडाउन? प्रशासन ने कहा- केस बढ़ते रहे तो...
एजेंसियां,चंडीगढ़Mon, 12 Apr 2021 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र शासित प्रदेश चंड़ीगढ़ में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं और अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि इसी तरह से संक्रमण बढ़ता रहा तो लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार ने हालांकि यह भी कहा कि लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था और आजीविका पर बुरा असर पड़ता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार ने कहा, ''लॉकडाउन का आजीविका और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर होता है। इस तरह के फैसले वॉर रूम में विशेषज्ञों के साथ बैठक के बाद लिए जाते हैं। हम पड़ोसी राज्यों को भी देख रहे हैं। यदि इस तरह केस बढ़ते रहे तो लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।'' 

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को संक्रमण के 402 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 30,743 हो गए, जबकि बीमारी से तीन मौतें हुईं। तक केंद्र शासित प्रदेश में 399 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

चंडीगढ़ में अब 3,307 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से उबरने के बाद कुल 357 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 27,037 हो गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें