फोटो गैलरी

Hindi News पंजाबकैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी किया 4.5 साल का लेखा जोखा, गिनाए CM रहते हुए किए गए काम

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी किया 4.5 साल का लेखा जोखा, गिनाए CM रहते हुए किए गए काम

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपने कार्यकाल का लेखा जोखा पेश किया है। इसके लिए उन्होंने एक डॉक्यूमेंट जारी किया है। इसे जारी करते हुए उन्होंने कहा, ''इन 4.5 वर्षों के...

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी किया 4.5 साल का लेखा जोखा, गिनाए CM रहते हुए किए गए काम
लाइव हिन्दुस्तान,चंडीगढ़।Wed, 27 Oct 2021 11:23 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपने कार्यकाल का लेखा जोखा पेश किया है। इसके लिए उन्होंने एक डॉक्यूमेंट जारी किया है। इसे जारी करते हुए उन्होंने कहा, ''इन 4.5 वर्षों के दौरान जब मैं वहां (सीएम की कुर्सी पर) था, हमने जो हासिल किया है उसके सभी कागजात यहां दिए गए हैं।''

इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले चुनाव के अपने घोषणा पत्र भी दिखाए। उन्होंने कहा, ''यह हमारा घोषणापत्र है जब मैंने पदभार संभाला था। हमने जो हासिल किया है उसका भी डॉक्यूमेंट है।''

उन्होंने कहा, ''वे सुरक्षा उपायों को लेकर मेरा मजाक उड़ाते हैं। मेरी बेसिक ट्रेनिंग एक सैनिक की है। मैं मेरे प्रशिक्षण की अवधि से लेकर सेना छोड़ने तक 10 वर्षों तक आर्मी में रहा। इसलिए मुझे मूल बातें पता हैं।''

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, '''दूसरी ओर, मैं 9.5 साल तक पंजाब का गृह मंत्री रहा। कोई जो 1 महीने तक गृह मंत्री रहा है, ऐसा लगता है कि वह मुझसे ज्यादा जानता है। कोई भी परेशान पंजाब नहीं चाहता। हमें समझना चाहिए कि हम पंजाब में बहुत मुश्किल दौर से गुजरे हैं।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें