AAP chief Arvind Kejriwal promises Rs 1000 per month to each adult woman in the state पंजाब के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो हर महिलाओं को देंगे 1000 रुपए महीना, Punjab Hindi News - Hindustan
Hindi Newsपंजाब न्यूज़AAP chief Arvind Kejriwal promises Rs 1000 per month to each adult woman in the state

पंजाब के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो हर महिलाओं को देंगे 1000 रुपए महीना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए बड़ा ऐलान किया है। मोगा में एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 2022 में होने वाले...

Ashutosh Ray लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 22 Nov 2021 04:44 PM
share Share
Follow Us on
पंजाब के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो हर महिलाओं को देंगे 1000 रुपए महीना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए बड़ा ऐलान किया है। मोगा में एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनी तो वो हर महिला को एक हजार रुपए प्रति महीना देंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी पलटवार करते हुए उनके फर्जी केजरीवाल बताया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा 'अगर हम 2022 में पंजाब में सरकार बनाते हैं, तो हम राज्य की हर उस महिला को, जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, 1000 रुपए प्रति माह देंगे। अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपए मिलेंगे।  यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।'बता दें कि केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है।

केजरीवाल आगे कहा कि मैं बहुत सारी ऐसी बच्चियों को जानता हूं जो पैसे की वजह से कॉलेज नहीं जा पाती, लेकिन अब वो कॉलेज जा सकती है। जब उनको हजार रुपए मिलेंगे तो वो कॉलेज जा सकती है। कई बार किसी बेटी का मन करता हैं नई सूट खरीदने का, लेकिन अब उसे पिता जी के पास जाने की जरूरत नहीं है, वो सीधे बाजार से सूट ले सकती है।

— ANI (@ANI) November 22, 2021

'फर्जी केजरीवाल' से सावधान रहने की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा 'मैं यहां जो भी वादा करता हूं, दो दिन बाद वो उसी को दोहराते हैं। करता नहीं, क्योंकि वो नकली है। पूरे देश में केवल एक आदमी, केजरीवाल आपके बिजली बिल को शून्य पर ला सकता है। तो उस नकली केजरीवाल से सावधान रहें।'

दो दिवसीय दौरे के लिए पंजाब पहुंचे हैं केजरीवाल

केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पंजाब आए हैं। 'आप' के 'मिशन पंजाब' के तहत केजरीवाल आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से अगले एक महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। 'आप' का गठन 2012 में हुआ था और यह पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनी थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया था कि उन्हें पंजाब में पार्टी से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।