पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों को तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सज्जन सिंह चीमा को सुल्तानपुर लोधी सीट से चुनाव मैदान में...

इस खबर को सुनें
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों को तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सज्जन सिंह चीमा को सुल्तानपुर लोधी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है तो पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा को होशियारपुर से टिकट दिया गया है।
Aam Aadmi Party releases the third list of candidates for Punjab Assembly elections 2022. pic.twitter.com/hGDP84wIly
— ANI (@ANI) December 24, 2021
पार्टी ने फिल्लौर सीट से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अटारी से एडीसी जसविंदर सिंह, बाबा बकाला से दलबीर सिंह टोंग को टिकट दिया गया है। श्री आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस, जलालाबाद सीट से जगदीप 'गोल्डी' पर भरोसा जताया गया है।
खेमकरण से सरवन सिंह धुन, लुधियाना सेंट्रेल से अशोक 'पप्पी' पराशर, सर्दुलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली, शुतराना से कुलवंत सिंह बाजीगर, छब्बेवाल से हरमिंदर सिंह संधू, बलाचौर से संतोष कटारिया को उतारा गया है। बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद को टिकट दिया गया है तो भूछो मंडी से मास्टर जगसीर सिंह, जैतू से अमोलक सिंह, पटियाला रूरल से डॉ. बलबीर सिंह को पर भरोसा दिखाया गया है।