Hindi Newsपंजाब न्यूज़Son Shot His Father Point Blank in Face punjab Police Reveal reason behind killing
पिता के मुंह पर बंदूक सटाकर मार दी गोली, पुलिस ने बताया- किस बात से नाराज था बेटा

पिता के मुंह पर बंदूक सटाकर मार दी गोली, पुलिस ने बताया- किस बात से नाराज था बेटा

संक्षेप:

पंजाब पुलिस ने अधेड़ की गोली मारकर हत्या वाले मामले को सुलझा लिया है। पुलिस की कहानी के अनुसार, बेटे ने गुस्से में आकर गन लोड की और पिता के मुंह पर सटाकर गोली मार दी।

Tue, 12 Aug 2025 09:38 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

पंजाब के धर्मशाला के तरीयाला गांव में हुई शख्स की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने ही अपने पिता को लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद कर ली है। तकनीकी जांच में पुष्टि हुई है कि गोली इसी बंदूक से चली थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के मुताबिक, वारदात वाले दिन सुबह से ही पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद को लेकर तनाव था। दोपहर में 45 वर्षीय विनीत कुमार पास की बावड़ी में नहा कर लौटा तो घर के भीतर उसका बेटा बंदूक लोड कर खड़ा था। जैसे ही पिता कमरे में दाखिल हुआ, बेटे ने मुंह पर नाक के पास बंदूक तानकर गोली दाग दी। नजदीक से चली गोली से विनीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसका चेहरा व शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

ये भी पढ़ें:14 साल की चचेरी बहन पर बिगड़ी ताऊ के बेटे की नीयत, रेप के बाद गला घोंटकर हत्या

हत्या के बाद आरोपी ने शव को अंदर कमरे में चटाई पर लिटाया, खून से सने बरामदे की सफाई की और नकदी, गहने व कपड़े समेटकर मोटरसाइकिल से गुरदासपुर भाग गया। मृतक का बड़ा भाई घर लौटा तो घटना का खुलासा हुआ।

सात साल पहले हुआ था तलाक

जांच में पता चला कि विनीत कुमार का करीब सात साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। छोटा बेटा मां के साथ गुरदासपुर में रहता था जबकि बड़ा बेटा पिता के साथ। आरोपी लड़का आवारा प्रवृत्ति का था और आए दिन पिता से झगड़ा करता रहता था। कुछ दिन पहले उसने 20 हजार रुपये से भरा पर्स चुरा लिया था, जिसे लेकर पिता लगातार उससे पूछताछ कर रहे थे। इसी बात पर हुए विवाद और पिटाई से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बना ली।

पुलिस ने आरोपी के पास से 12 जिंदा कारतूस, नकदी, गहने और पिता की बाइक बरामद कर ली है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।