सचिन पायलट के पहुंचते ही एकजुट हो गई कांग्रेस? एक मंच पर आ गए चन्नी-वड़िंग, बातें भी हुईं

लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी के बीच नए प्रभारी सचिन पायलट पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे। गुलजार सिंह आत्महत्या मामले पर प्रदर्शन में चन्नी और राजा वड़िंग 3 महीने बाद एक मंच पर दिखे।

चन्नी ने वड़िंग का नाम तक नहीं लिया, पायलट के सामने दिखी दूरी; बाजवा बोले- सारे कांग्रेसी इकट्ठा हो गए
चन्नी ने वड़िंग का नाम तक नहीं लिया, पायलट के सामने दिखी दूरी; बाजवा बोले- सारे कांग्रेसी इकट्ठा हो गए

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी के बीच बदले गए नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे। बता दें कि गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में पंजाब कांग्रेस चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसमें शामिल होने के लिए नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे हैं। इस विरोध प्रदर्शन और मार्च का नेतृत्व सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किया।

3 महीने बाद यह पहला मौका है, जब पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक ही मंच पर थे। सचिन पायलट के एक तरफ चरणजीत सिंह चन्नी और दूसरी तरफ राजा वड़िंग बैठे हुए। इस दौरान चन्नी और राजा वड़िंग बात करते हुए दिखे। मंच से चन्नी के नाम लेते ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।

चन्नी ने अपने पूरे भाषण में राजा वड़िंग का नाम नहीं लिया। इसके बाद मंत्री हरपाल चीमा के आवास तक मार्च निकाला गया। इसमें संगरूर में मंत्री हरपाल चीमा से सवाल पूछने के बाद दबाव में सुसाइड करने वाले गुलजार सिंह के लिए इंसाफ मांगा गया। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार से मंत्री चीमा के खिलाफ केस दर्ज करने और मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की भी मांग की।

बाजवा बोले- लो सारे कांग्रेसी इकट्ठे हो गए

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि 'ये लो मंच पर सारे कांग्रेसी इकट्ठे हो गए। उन्होंने कहा कि बिना चेहरे के इलेक्शन लड़ेंगे। यहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सचिन पायलट के नाम पर वोट लेंगे। जब हमें बहुमत मिलेगा, तब फैसला हाईकमान लेगा। बाप जिंदा हो तो बेटों का कोई अधिकार नहीं होता है।'

चन्नी और राजा वड़िंग के बीच वर्चस्व की जंग

पूर्व सीएम एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रहे मतभेद के चलते भले ही हाईकमान ने प्रभारी भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी से हटा दिया है, मगर कांग्रेसियों की गुटबाजी अभी भी कायम है। नतीजतन, दोनों धड़ों के बड़े नेताओं की राह अलग-अलग दिख रही है।

पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत चन्नी गुट के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहे मगर प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को हटाने की मांग कर रहे हैं। हाल के दिनों में चन्नी और वडिंग ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन, बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रम किए हैं। इसी तनाव को कम करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी बनाया। दोनों गुटों ने सार्वजनिक तौर पर पायलट की नियुक्ति का स्वागत किया था।

चुनाव से पहले सीएम फेस की घोषणा नहीं करेगी कांग्रेस

सचिन पायलट ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा ऐलान करते हुए हाल ही में कहा था कि कांग्रेस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं करेगी। पार्टी सामूहिक नेतृत्व के मॉडल पर चुनाव लड़ेगी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनाव अभियान की अगुआई करेंगे। मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव में पार्टी को बहुमत मिलने के बाद किया जाएगा। पायलट का यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब कांग्रेस के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 2027 के लिए सीएम फेस घोषित करने की मांग उठ रही है। चन्नी समर्थक लगातार उनके पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह चरणजीत चन्नी के समर्थकों को झटका है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़बॉस बनने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे सचिन पायलट, एक मंच पर आ गए चन्नी-वड़िंग