पंजाब में RTI कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, LPU बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग
जालंधर के आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह किसी काम से फगवाड़ा आए हुए थे। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के पास मौजूद थे। तभी अचानक वहां कुछ अज्ञात युवक पहुंचे। हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे।

पंजाब के फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास शनिवार को जालंधर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को एक संदिग्ध कार भी मिली है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। शक है कि ये कार हमलावरों की हो सकती है। वहीं, पंजाब में एक बार फिर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घात लगाकर बैठे थे हमलावर
जालंधर के आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह किसी काम से फगवाड़ा आए हुए थे। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के पास मौजूद थे। तभी अचानक वहां कुछ अज्ञात युवक पहुंचे। हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। उन युवकों ने सिमरनजीत सिंह को देखते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना से यूनिवर्सिटी गेट के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, हमलावर मौके से फरार हो। गोली लगने के कारण सिमरनजीत सिंह जमीन पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी मौत हो गई।
मौके से पिस्तौल और राइफल बरामद
जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि कपूरथला कंट्रोल रूम को घटनास्थल पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से .32 बोर की पिस्तौल और 12 बोर की राइफल बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों का सुराग जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
धमकियों की वजह से मिली थी पुलिस सुरक्षा, आज बिना गनमैन आए थे बाहर
सिमरनजीत सिंह आरटीआई कार्यकर्ता के साथ साथ वकील भी थे। एक दशक से अधिक समय से वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, पंजाब पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय में कई व्यक्तियों के खिलाफ याचिकाएं और शिकायतें दर्ज करा रहे थे। इस वजह से उन्हें धमकियाँ भी मिलती थी। ऐसे में जालंधर पुलिस ने उन्हें दो गनमैन मुहैया करवाये थे लेकिन शनिवार को वह पुलिस सुरक्षा के बिना ही यहां आए थे और उनकी हत्या कर दी गई। वारदात किसी सोची समझी साज़िश का नतीजा है। हालांकि अभी तक किसी आपराधिक संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है।
रिपोर्ट: मोनी देवी
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


