पंजाब के विधायक-मंत्री रिमांड पर, एक दुष्कर्म तो दूसरा डीएम सुसाइड केस में आरोपी
पठानमाजरा को पकड़ने के लिए पटियाला पुलिस वहां पहुंची तो कि पठानमाजरा के साथियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की थी। वहीं, अमृतसर में वेयरहाउस के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को एक बार फिर अदालत में पेश किया गया।

दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को रविवार को चार दिनों का पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने और पूछताछ के लिए पठानमाजरा का 10 दिन के रिमांड की मांग की। अदालत में दोनों पक्षों को सुनने के बाद पठानमाजरा को 7 दिनों के रिमांड पर भेज दिया। पठानमाजरा को हाल ही में पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के नजदीक से गिरफ्तार किया था। जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर पटियाला के थाना सिविल लाइन में पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को दुष्कर्म करने और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पठानमाजरा हरियाणा के करनाल में अपने रिश्तेदार के पास भाग गए थे।
पठानमाजरा को पकड़ने के लिए पटियाला पुलिस वहां पहुंची तो कि पठानमाजरा के साथियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की थी। वहीं, अमृतसर में वेयरहाउस के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उनका पुलिस रिमांड तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। पुलिस ने इस मामले में लालजीत भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस के सहयोग से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था।
डीएम रंधावा के घर की बिजली काटी, परिवार को डराने की कोशिश
पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार को अब डराने की कोशिश की जा रही है। कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर की बिजली की तारें काट दी, ताकि परिवार के मन में दहशत पैदा हो। बिजली की तारें काटने का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया। परिवार ने इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस अधिकारी उनके घर पर बयान दर्ज करने आए हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली बंद हो गई। पहले उन्हें लगा कि विभाग की ओर से किसी कारण इलाके की बिजली बंद की गई हो सकती है। मगर थोड़ी देर के बाद जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि पूरे इलाके की बिजली सप्लाई आ रही थी जबकि उनके घर की ही बंद थी। तब उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत इलेक्ट्रिशयन बुलाया, जिसने जांच के दौरान बताया कि मीटर के पास से घर को जाने वाली तारें काटी गई हैं। जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि उसमें अज्ञात युवक उनके घर की बिजली की सप्लाई काट रहे थे।
रंधावा के परिवार को दी जाए सुरक्षा: जाखड़
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थक आज भी उसकी सोच की रक्षा में नारे लगा रहे हैं, जबकि सरकार ने परिवार की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। कोई भी अधिकारी परिवार के साथ दुख साझा करने तक नहीं पहुंचा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री के समर्थकों द्वारा की जा रही नारेबाजी और सोशल मीडिया पर मंत्री के परिवार के प्रभाव को दर्शाने वाली पोस्टों को देखते हुए डीएम के परिवार की सुरक्षा और भी जरूरी हो जाती है।
रिपोर्ट: मोनी देवी
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


