
पहलवान थी मां, शादी के बाद नशे की लगी लत; पैसे के लिए 5 महीने के बेटे को बेच दिया
जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) हरजिंदर कौर ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि नशेड़ी दंपति ने लगभग एक महीने पहले अपने बच्चे को बुढलाडा के एक परिवार को सौंप दिया था।
पंजाब के मानसा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुढलाडा उपमंडल में अकबरपुर खुडाल गांव के नशेड़ी दंपति ने अपने 5 महीने के बेटे को 1.8 लाख रुपये में बेच दिया, ताकि वे अपनी नशे की लत को पूरा कर सकें। यह मामला तब सामने आया, जब बच्चे की चाची ने पुलिस से संपर्क कर उसे माता-पिता से फिर से मिलाने की मदद मांगी। सूत्रों के अनुसार, बच्चे की 19 वर्षीय मां कभी राज्य स्तर की पहलवान थी। उसके पति की नशे की लत ने परिवार को बर्बादी की ओर धकेल दिया। समय के साथ वह भी नशे की आदी हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कपल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से मिला था। अब ये काफी गरीबी में जीवन बीता रहे हैं और उनके घर के बरामदे में फर्श पर ही रसोई बनाई गई है। सूत्रों ने बताया कि दंपति ने इस पैसे का उपयोग नशे की दवाएं, कुछ घरेलू सामान खरीदने और अपनी गिरवी रखी मोटरसाइकिल को छुड़ाने के लिए किया। गांव के सरपंच के पति ने कहा, 'हमने उन्हें कई बार अपनी आदतें सुधारने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं सुना।'
दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर
जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) हरजिंदर कौर ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि नशेड़ी दंपति ने लगभग एक महीने पहले अपने बच्चे को बुढलाडा के एक परिवार को सौंप दिया था। दोनों परिवारों ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी किए, जिसे उन्होंने गोद लेने का पत्र कहा। हमारी टीमें अब और जानकारी जुटा रही हैं।'
बच्चा तुरंत वापस करना सही नहीं
डीसीपीओ ने कहा कि कपल की स्थिति और नशे की लत को देखते हुए बच्चे को तुरंत उनके पास वापस करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'बच्चे को गोद लेने वाले परिवार के पास रखा जाए या हमारी हिरासत में लिया जाए, इसका अंतिम फैसला उच्च अधिकारियों पर निर्भर करेगा। हमारे पास अभी ऐसी देखभाल के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है।'

लेखक के बारे में
Niteesh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




