अपराधियों की सूचना दीजिए और पाइए मोटा इनाम, पहचान रहेगी गुप्त; पंजाब सरकार का ऐलान
सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर पूरी तरह से लगाम लगाना है। 28 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट भी जारी की गई है। पहले जांच की जाएगी और तय मानकों के आधार पर इनाम मिलेगा।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य में अपराध कम करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पुरस्कार नीति शुरू की है। इसके तहत अपराधियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को इनाम दिया जाएगा। गैंगस्टरों ते वार प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकार ने एसएसपी को 1 लाख रुपये तक, पुलिस कमिश्नर/रेंज आईजी/डीआईजी को 1.5 लाख रुपये तक, विभिन्न विंगों के प्रमुखों (स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी) को 2 लाख रुपये तक और डीजीपी को 2 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करने की शक्तियां प्रदान की हैं। यह इनाम केवल सही और प्रमाणिक सूचना देने वाले व्यक्तियों को ही दिया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर पूरी तरह से लगाम लगाना है। साथ ही 28 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट भी जारी की गई है। पहले जांच की जाएगी और तय मानकों के आधार पर ही इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे किसी प्रकार का खतरा नहीं होने दिया जाएगा। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 9394693946 पर जानकारी साझा कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, ऐसी विश्वसनीय सूचना जिससे वांछित या घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, उस पर इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों की ओर से दिए गए सुझावों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
क्राइटेरिया के हिसाब से मिलेगा इनाम
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि पंजाब सरकार ने चुने गए पुलिस कर्मचारियों के लिए ऊपर बताई गई मंजूरी की शक्तियों को मंजूरी दे दी है। पहले जानकारी वेरिफाई की जाएगी और जानकारी देने वाले को क्राइटेरिया के हिसाब से इनाम दिया जाएगा। जानकारी देने वाले की पहचान पुलिस, पब्लिक या सरकार के किसी भी लेवल पर बताई या पब्लिक नहीं की जाएगी। इसका मकसद राज्य में काम कर रहे क्रिमिनल और गैंगस्टर के लिए सभी दरवाजे बंद करना है और पंजाब सरकार इस मकसद को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
वॉन्टेड क्रिमिनल्स, घोषित और आदतन अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली भरोसेमंद जानकारी देने वाले मुखबिरों को इनाम दिया जाएगा। पंजाब पुलिस मुखबिरों से मिली लीड्स को फॉलो करेगी। यह प्रोजेक्ट पंजाब पुलिस नेटवर्क को भी और मजबूत करेगा ताकि वे उपद्रवियों को रोक सकें। इस प्रोजेक्ट से इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टर ते वार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
मुहिम के तहत अब तक 19,894 गिरफ्तारियां
इस अभियान के तहत हाल ही में राज्यभर में गैंगस्टरों के नेटवर्क से जुड़े चिन्हित स्थानों पर 56,487 छापेमारी की गई हैं। अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 19,894 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। 9,353 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 15,284 लोगों से पूछताछ कर उन्हें सत्यापन के बाद रिहा किया गया। इसके अलावा 851 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब सरकार का मानना है कि इस पुरस्कार नीति से से आम जनता और पुलिस के बीच भरोसा बढ़ेगा और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी डर के अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करें, ताकि राज्य को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


