
पंजाब: 15 जनवरी से मिलेगा 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, केजरीवाल-मान करेंगे स्कीम लॉन्च
। इस स्कीम में ज्यादा फॉर्मैलिटीज नहीं होंगी। पंजाब का आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड वाला कोई भी व्यक्ति एलिजिबल होगा। पंजाब में लगभग 65 लाख परिवारों को इस स्कीम का फायदा मिलेगा।
पंजाब में 15 जनवरी को 10 लाख रुपए तक के फ्री इलाज की स्कीम लॉन्च की जाएगी। पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर बलबीर सिंह ने इसकी घोषणा की। चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इसे लॉन्च करेंगे। इस स्कीम से पंजाब के 3 करोड़ लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। उन्होंने कहा कि 9,000 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर पर कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। एक बार एनरोल होने के बाद लोग इलाज के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। कार्ड आने में 10 से 15 दिन लगेंगे। लगभग चार महीने में पूरे पंजाब को कवर कर लिया जाएगा। इस स्कीम में ज्यादा फॉर्मैलिटीज नहीं होंगी। पंजाब का आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड वाला कोई भी व्यक्ति एलिजिबल होगा। पंजाब में लगभग 65 लाख परिवारों को इस स्कीम का फायदा मिलेगा।
824 सूचीबद्ध अस्पतालों के मजबूत नेटवर्क
इस संबंध में आज पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह की मौजूदगी में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरैंस कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर राज्य स्वास्थ्य एजैंसी (एस.एच.ए.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) संयम अग्रवाल एवं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कार्यकारी निदेशक मैथ्यू जॉर्ज ने हस्ताक्षर किए। डा. बलबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 65 लाख परिवारों को प्रति परिवार 1,00,000 रुपए का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1,00,000 से 10,00,000 रुपए के बीच इलाज की जरूरतों संबंधी स्टेट हैल्थ एजैंसी (एस.एच.ए.), पंजाब द्वारा ट्रस्ट के आधार पर बीमा प्रदान किया जाएगा। यूनाइटेड इंडिया कंपनी का चयन सी.पी.डी. प्रोसैसिंग को कुशल ढंग से प्रबंधित करने में विशेषज्ञों की सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे क्लेम सैटलमैंट एवं भुगतान जारी होने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। यह स्कीम नवीन स्वास्थ्य लाभ पैकेज (एच.बी.पी. 2.2) को अपनाती है, जो 2000 से अधिक सिलैक्टिड इलाज पैकेजों के माध्यम से व्यापक कवरेज सुनिश्चित करती है। इस योजना के तहत लाभार्थी 824 सूचीबद्ध अस्पतालों के मजबूत नैटवर्क तक पहुंच करके सैकेंडरी एवं टर्शरी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें वर्तमान समय में 212 सरकारी अस्पताल, भारत सरकार के अधीन 8 अस्पताल एवं 600 से अधिक निजी अस्पताल शामिल हैं।
कॉस्मेटिक सर्जरी शामिल नहीं
इस स्कीम में सारी इमरजेंसी केयर और क्रॉनिंग केयर करीब 2200 मेडिकल प्रोसिजर शामिल है। इसमें कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं होगी। कुछ प्रोसीजर हैं, जिनका मिसयूज हो सकता है, उन्हें रिजर्व पैकेज में रखा है। मंत्री ने बताया कि इसके स्कीम के लिए नौ हजार से अधिक कैंप कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से शहरी मोहल्लों और गांवों में लगेंगे। कार्ड बनने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है। हमारी कोशिश यही है कि सभी लोगों के कार्ड तीन से महीने में बना दिए जाए। उन्होंने कहा कि एक बार इनरोलमेंट होने के बाद पात्र व्यक्ति इलाज करवाने के योग्य होगा।
रिपोर्ट: मोनी देवी

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




