Hindi Newsपंजाब न्यूज़Punjab Ferozepur RSS leader son shot dead in the middle of the market
पंजाब में बेखौफ बदमाश, RSS नेता के बेटे की बीच बाजार गोली मारकर हत्या

पंजाब में बेखौफ बदमाश, RSS नेता के बेटे की बीच बाजार गोली मारकर हत्या

संक्षेप: पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार रात बीच बाजार बदमाशों ने एक व्यापारी की हत्या कर दी है। व्यापारी एक वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता का बेटा था। ऐसे में शहर के भाजपा नेताओं और व्यापारियों के बीच में तनाव का माहौल है।

Sat, 15 Nov 2025 10:55 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान, पंजाब, मोनी देवी
share Share
Follow Us on

फिरोजपुर में शनिवार रात आरएसएस के नेता के बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवीन अरोड़ा के रूप में हुई है। वह पंजाब के राष्ट्रीय स्वयं संघ के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा का बेटा था। उसके दादा दीनानाथ अरोड़ा आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे हैं। नवीन शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाता था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था, तभी बीच रास्ते में दो बदमाश आए और उस पर गोलियां दाग दीं। नवीन के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के बाण बाजार की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टार्गेट किलिंग का लग रहा मामला

नवीन अरोड़ा शनिवार रात को दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में यूको बैंक के पास बीच बाजार उस पर गोलियां बरसाई गई। गोलियां चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। हमलावरों की पहचान और धरपकड़ के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को शुरूआती जांच में यह मामला टार्गेट किलिंग का लग रहा है।

भाजपा नेताओं, व्यापारियों में आक्रोश, सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी

शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात के बाद दहशत फैल गई। पूरा बाजार विरोध में बंद कर दिया गया। भाजपा नेता सड़क पर उतर गए और सरकार और प्रशासन के ​खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपरा​​धियों में कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। रोजाना सरेआम हत्याएं हो रही हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अ​श्विनी मेहता ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से फिर साबित हो गया है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार को इसके लिए गंभीर होना पड़ेगा वर्ना लोग रोज ऐसे ही मरते रहेंगे। वहीं, वारदात के बाद पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं। शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है और नाकाबंदी कर दी गई है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।