पंजाब कांग्रेस में थमेगी रार? कल बघेल से मिलेगा चन्नी खेमा; वडिंग बोले- सभी को साथ देखेंगे
सूत्रों के मुताबिक, चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और राणा गुरजीत उन नेताओं में शामिल हो सकते हैं जो बघेल से मुलाकात करेंगे। इससे सवाल उठ रहे हैं क्या पंजाब कांग्रेस में जारी रार खत्म हो जाएगी?

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल के साथ बैठक करेंगे। बघेल तीन दिन पहले राज्य में पार्टी नेतृत्व में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना को खारिज कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और राणा गुरजीत उन नेताओं में शामिल हो सकते हैं जो बघेल से मुलाकात करेंगे। इससे सवाल उठ रहे हैं क्या पंजाब कांग्रेस में जारी रार खत्म हो जाएगी?
इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के परिवार ने शुक्रवार को मांग की कि जालंधर से सांसद चन्नी को अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए। दिवंगत बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह और बेटी गुरकीरत कौर ने चन्नी से उनके आवास पर मुलाकात की तथा जालंधर के सांसद की मौजूदगी में मीडिया से बात की। कौर ने कहा कि पिछले चुनाव में हमने मांग की थी कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार दलित समुदाय से हो।
उन्होंने कहा, ''अब भी हम राहुल गांधी जी और कांग्रेस से यही गुजारिश करना चाहते हैं कि हम चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। अगले साल होने वाला चुनाव उन्हीं की अगुवाई में लड़ा जाना चाहिए।'' कौर ने कहा, ''हम उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''यह हमारी और हमारे समुदाय की भावना है जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।''
बूटा सिंह देश के गृह मंत्री रहे और पंजाब के सबसे बड़े दलित नेताओं में से एक थे। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा कि बघेल ने उन्हें बताया है कि शनिवार को एक बैठक तय की गई है। उन्होंने कहा कि बघेल संबंधित नेताओं से अलग-अलग बात करेंगे। वडिंग इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगे। यह पूछे जाने पर कि जालंधर से मौजूदा सांसद और पंजाब में पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष चन्नी कब साथ में नज़र आएंगे, वडिंग ने कहा, ''एक-दो दिन में आप हम सभी को एक साथ देखेंगे।'' उन्होंने कहा कि वह किसी भी नेता से कोई नाराजगी नहीं रखते और कांग्रेस एकजुट है।
खुद के प्रदेश अध्यक्ष न बनने पर नाराज हैं चन्नी
यह पूछे जाने पर कि चन्नी खेमा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें स्वीकार नहीं कर रहा है, वडिंग ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, ''मुझे कोई एक ऐसा वरिष्ठ नेता बताइए जिसने कहा हो कि वह मुझे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, अरुणा चौधरी, प्रताप सिंह बाजवा - बताइए, इनमें से किस नेता ने ऐसा कहा है?'' कांग्रेस की पंजाब इकाई में नेतृत्व को लेकर जारी हलचल के बीच, चन्नी के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को अपना रुख नरम किया और बघेल से मिलने का फैसला किया। जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने कहा, ''हम बघेल से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे।'' चन्नी खुद को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज बताए जाते हैं।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


