'महंगाई ने कमर तोड़ दी', पत्नी के साथ बैलगाड़ी पर पोलिंग बूथ पहुंचे अमरिंदर राजा वडिंग

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पंजाब के मुक्तसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वडिंग ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के करीब है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। 

'महंगाई ने कमर तोड़ दी', पत्नी के साथ बैलगाड़ी पर पोलिंग बूथ पहुंचे अमरिंदर राजा वडिंग

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान अपनी पत्नी अमृता के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कदम पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम लोगों की परेशानी को उजागर करने के लिए उठाया गया है। पंजाब के मुक्तसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वडिंग ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के करीब है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और बैलगाड़ी से मतदान केंद्र पहुंचकर वह केंद्र सरकार को एक प्रतीकात्मक संदेश देना चाहते हैं कि लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाए।

सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.61 से 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है। 15 मई से ईंधन कीमतों में संशोधन दोबारा शुरू होने के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की कुल बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे महंगाई और परिवहन लागत बढ़ने की चिंता भी तेज हो गई है।

103 नगर निकायों के लिए मतदान

पंजाब में मंगलवार को 103 नगर निकायों के लिए मतदान हुआ, जिनमें आठ नगर निगम शामिल हैं। इनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए भी वोट डाले गए। चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतगणना 29 मई को होगी।

वहीं, शिरोमणि अकाली दल के यूथ अकाली दल प्रधान और घनौर हलका इंचार्ज सरबजीत सिंह झिंझर ने मंगलवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि समाना नगर काउंसिल चुनाव के दौरान AAP पर पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। झिंझर ने कहा कि पंजाब सरकार ने पुलिस को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हुए विपक्षी दलों और वोटरों को दबाने की कोशिश की, जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और दफ्तर को जबरन खाली करवाया गया। इसके विपरीत, मौके पर मौजूद आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।