पहले दोस्त का मर्डर कर जलाया शव, फिर उसी की तस्वीर सीने पर गुदवाई; गिरफ्तार

Feb 14, 2026 03:02 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पंजाब के बठिंडा में युवती की अधजली लाश मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवती के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने युवती की हत्या की और फिर शव को जलाने की कोशिश की, जब उसमें कामयाब नहीं हुआ, तो उसे सूटकेस में भरकर फेंक दिया।

पहले दोस्त का मर्डर कर जलाया शव, फिर उसी की तस्वीर सीने पर गुदवाई; गिरफ्तार

पंजाब के बठिंडा में दो दिन पहले 22 वर्षीय युवती का अध-जला शव एक सूटकेस में मिला था। अब इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में युवती के दोस्त प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार क्राइम ऑफ पैशन था, हत्या के आरोपी प्रिंस ने मर्डर के बाद युवती का चेहरा भी अपने सीने पर गुदवा लिया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, सूटकेस और शव को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को बठिंडा-फाजल्किा हाईवे के पास मौजूद बेहमन गांव के खेतों में एक सूटकेस में बंद अधजली लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवती के 35 वर्षीय दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि प्रिंस बेरोजगार और नशे का आदी था। इसी के चलते उसने 9 फरवरी को सुरखपीर इलाके में स्थित अपने घर पर युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। दो दिन तक उसने शव को अपने घर में ही रखा। इसके बाद उसने इसे जलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने शव को एक सूटकेस में रखा और कार से बेहमान गांव के खेतों में फेंक दिया। जहां से बाद में पुलिस ने इसे बरामद किया।

एसएसपी ने बताया कि प्रिंस अकेला रहता है, इस मामले में अभी तक किसी और के शामिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी आगे जांच जारी है।

कैसे पकड़ा गया प्रिंस?

पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद जांचकर्ताओं की टीम ने युवती के पिछले दिनों का रिकॉर्ड तलाश करना शुरू किया। 7 फरवरी को वह प्रिंस के साथ नजर आई। यह आखिरी बार था जब उसे जीवित देखा गया था। युवती के फोन रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की इसके बाद प्रिंस को गिरफ्तार किया गया।

युवती की घरवालों से नहीं बनती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती का जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ था। उसने अपने माता-पिता के विरुद्ध जाकर शादी की थी। बाद में उसकी पति से भी झगड़ा हो गया, जिसकी वजह से वह अकेली रह रही थी।

मृतका की निजता की रक्षा के लिए पुलिस ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;