सुबह-सुबह महिला SDM के घर पहुंची पुलिस, कर लिया गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

गुरदासपुर में पुलिस ने पीसीएस अधिकारी एसडीएम अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाइवे अधिग्रहण के लिए 1 करोड़ से ज्यादा के गबन का केस दर्ज है। आरोप है कि अपात्र लोगों के खाते में भी पैसे भेजे गए थे।

सुबह-सुबह महिला SDM के घर पहुंची पुलिस, कर लिया गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

गुरदासपुर में पुलिस ने शनिवार सुबह 7 बजे पीसीएस अधिकारी एसडीएम अनुप्रीत कौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के गबन से जुड़ी जांच के बाद हुई है। यह गबन 9 जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2019 तक हुआ। अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे और रकम किस प्रकार जारी की गई।

अपात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर किए लाखों रुपए

जम्मू-कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण के लिए सरकार द्वारा जमीन एक्वायर की गई थी। उस समय एसडीएम पट्टी अनुप्रीत कौर द्वारा कथित तौर पर उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनकी जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए नहीं ली गई थी। पट्टी के एसडीएम नवराज सिंह बराड़ ने डीसी प्रदीप सभ्रवाल को 5 सितंबर 2018 को इस गबन के संबंध में शिकायत दी थी। आरोप है कि 9 जनवरी 2018 से 11 फरवरी 2019 बीच जमीन अधिग्रहण के एवज में सरकार की ओर से जारी 1 करोड़ 63 लाख की राशि 5 अपात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई।

जांच में पाया गया कि इन पांच व्यक्तियों के नाम नोटिफिकेशन में शामिल नहीं हैं। इन लोगों के नाम जसबीर कौर निवासी मानांवाला अमृतसर, राजविंदर कौर निवासी फताहपुर अलगो महमूदपुरा तरनतारन, सरताज सिंह निवासी कोट दसौंधी मल्ल, बिक्रमजीत सिंह निवासी होशियार नगर अमृतसर और गुरजीत कौर निवासी कोट दसौंधी मल्ल हैं। इसी के आधार पर बैंक खातों की जांच की गई। इसमें पाया कि तत्कालीन एसडीएम पट्टी अनुप्रीत कौर के हस्ताक्षरों के बाद राशि जारी की गई थी। पांच सितंबर 2019 को थाना सिटी पट्टी में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

निजी जीवन भी रहा विवादों में

पीसीएस अधिकारी अनुप्रीत कौर का निजी जीवन भी विवादों में रहा है। उन्होंने अपने पति अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बचित्तर सिंह पर कई बार आरोप लगाए। 2015 में अनुप्रीत ने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था तो 2017 में नशे का आदी बताते हुए कहा कि हेरोइन तस्करी के मामले की पुलिस जांच में ढिल्लों के पाकिस्तान के तस्करों से संबंधों का पता चला था।

(रिपोर्ट: मोनी देवी, लाइव हिन्दुस्तान)

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।