पीएम मोदी ने मनीष तिवारी से मंच पर मिलाया हाथ, लोग बोले- ये भी हैक हो गए; VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मंच पर मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए बातचीत करते दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है।

PM Modi Shakes Hands with Manish Tewari on Stage People say he too has been hacked Watch VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान, स्टेज पर कई भाजपा नेताओं के अलावा, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की मौजूदगी ने विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू कर दीं। हालांकि, सांसद होने के नाते मनीष तिवारी का मौजूद रहना एक प्रोटोकॉल का हिस्सा है, लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी ने मनीष तिवारी से हाथ मिलाया और काफी देर तक बातचीत की, सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स होने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी, चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिख रहे हैं।पीएम मोदी और मनीष तिवारी की आपस में हंस-हंसकर बातचीत हो रही है। आखिरी में मनीष तिवारी जेपी नड्डा की ओर इशारा भी करते हैं। पीएम मोदी और तिवारी हाथ भी मिलाते दिखाई दे रहे। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि मनीष तिवारी भी हैक हो गए।

उल्लेखनीय है कि मनीष तिवारी ने हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए घोषित हुई कांग्रेस की पंजाब टीम को लेकर बयान दिया था। तिवारी को पंजाब चुनाव में कांग्रेस हाईकमान ने कोई जिम्मेदारी नहीं दी है, जिसके बाद उन्होंने निराशा भी जताई थी। उन्होंने खुद को कोई जिम्मेदारी नहीं मिलने से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए लिखा था, ''है बड़ा कोई अवगुण उसमे जिसे कोई हुनर आवे।''

'जो होगा, होगा...'

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की इनसिक्योरिटीज के लिए कोई एंटीडोट होता। यह कहने के बाद कि कांग्रेस ने मुझे पिछले 45 सालों में काफी कुछ दिया है और मैंने भी अपनी पूरी जिंदगी दशकों से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सेवा में लगा दी है। जो होगा, होगा।'' बता दें कि मनीष तिवारी और शशि थरूर कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं, जो अपनी पार्टी के फैसलों के खिलाफ बोलते रहते हैं।

जी-23 का हिस्सा थे मनीष तिवारी

मनीष उन 23 वरिष्ठ नेताओं (जी-23) में शामिल थे जिन्होंने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में बड़े बदलाव, पूर्णकालिक नेतृत्व, आंतरिक चुनाव और जवाबदेही की मांग की थी। उनका कहना था कि कांग्रेस को बिजनेस ऐज यूजुअल से बाहर निकलना होगा और संगठन में सुधार जरूरी है। इसके अलावा, वे जून 2025 में विदेश भेजे गए सरकार के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जोकि केंद्र ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए बनाया था। इस दौरान भी मनीष तिवारी ने कई बयान दिए थे, जिसने कांग्रेस को असहज कर दिया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।