Hindi Newsपंजाब न्यूज़Operation Prahar 2.0 in Punjab from tomorrow Police with catch the gangsters
कल से शुरू होगा ऑपरेशन प्रहार 2.0, गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए फील्ड में उतरेंगे 12 हजार पुलिस जवान

कल से शुरू होगा ऑपरेशन प्रहार 2.0, गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए फील्ड में उतरेंगे 12 हजार पुलिस जवान

संक्षेप:

पंजाब पुलिस कल 9 फरवरी से गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन प्रहार का दूसरा चरण ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू करेगी। 72 घंटे के इस अभियान में 12 हजार पुलिस जवान वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने में जुटेंगे।

Feb 08, 2026 04:12 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, चण्डीगढ़
share Share
Follow Us on

पंजाब पुलिस कल 9 फरवरी से गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन प्रहार का दूसरा चरण ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू करेगी। 72 घंटे के इस अभियान में 12 हजार पुलिस जवान वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने में जुटेंगे। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दी। डीजीपी ने बताया कि अभियान के दौरान सुपरविजन के लिए सीनियर अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। कोर एरिया और थानों में स्टाफ की तैनाती बढ़ाई जाएगी। फील्ड में सीनियर अधिकारियों की विजिट सुनिश्चित की जाएंगी और साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होगी।इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टरों से मुक्त करवाना है। पुलिस सुबह 8 बजे से ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू करेगी। ऑपरेशन को लेकर पूरी एसओपी बनाई गई है। ऑपरेशन प्रहार का पहला चरण 20 जनवरी से शुरू हुआ था। इस दौरान 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 2,973 प्रिवेंटिव डिटेंशन हुईं। 5,413 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विदेश में बैठे गैंगस्टरों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब को गैंगस्टर और क्राइम मुक्त करना है। जो गैंगस्टर विदेश में बैठे हैं, उन्हें वापस लाने के लिए प्रोसेस केंद्र सरकार के माध्यम से शुरू हो गया। डीजीपी ने कहा कि जो भी क्राइम पंजाब में करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 12 हजार पुलिस कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। इनकी दो हजार टीमें बनाई गई हैं। फील्ड ऑपरेशन के लिए हिदायत दी गई है कि मुख्य क्राइम पर एसएसपी समेत सीनियर अधिकारी खुद विजिट करेंगे।

सभी पुलिसकर्मियों को वॉकी-टॉकी देंगे
डीजीपी ने बताया कि हमने वायरलेस सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की है। यह सुनिश्चित किया है कि थानों में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के पास वॉकी-टॉकी सिस्टम उपलब्ध हो। सभी थाने जिला कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। किसी भी घटना के बाद उस पर त्वरित एक्शन प्लान बनेगा। सीनियर अधिकारियों को जिले अलॉट किए गए हैं। ऑपरेशन को लेकर पूरी एसओपी बनाई गई। अधिकारी जिलों में मौजूद रहेंगे।
(रिपोर्ट: मोनी देवी)

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।