Hindi Newsपंजाब न्यूज़Mohali court bans vigilance department from raiding Bikram Majithia properties
बिक्रम मजीठिया की संपत्तियों पर अब ना मारें छापा, मोहाली कोर्ट ने सतर्कता विभाग पर लगाई रोक

बिक्रम मजीठिया की संपत्तियों पर अब ना मारें छापा, मोहाली कोर्ट ने सतर्कता विभाग पर लगाई रोक

संक्षेप:

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पिछले महीने अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले में अमृतसर स्थित उनके आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में बंद हैं।

Jul 15, 2025 08:27 pm ISTPramod Praveen वार्ता, मोहाली
share Share
Follow Us on

पंजाब में मोहाली की एक अदालत ने मंगलवार को सतर्कता विभाग को पूर्व मंत्री एवं अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के आवासों पर छापेमारी करने से रोक लगा दी है और आदेश दिया है कि उन्हें मूल्यांकन के मकसद से परिसरों का दौरा करने से पहले मजीठिया के वकील एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर को सूचित किया जाये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने अदालत परिसर के बाहर पत्रकारों को बताया कि अदालत ने मामले के जांच अधिकारी (आईओ) को मजीठिया के परिसरों का दौरा करने की अनुमति दी थी। सुबह न्यायालय ने जांच अधिकारी को परिसरों का दौरा करने की अनुमति दी थी, इसके बजाय वह खुद जाने के बजाय सतर्कता ब्यूरो की टीमों को दिल्ली, अमृतसर, मजीठा में तीन अलग-अलग जगहों पर भेजा और यह इस खबर को सनसनीखेज बनाने के लिए मीडिया के साथ साझा भी की। अकाली नेता ने कहा कि हमने तत्काल अदालत को अवैध छापों की जानकारी दी और अदालत ने इन छापों को तुरंत रोकने का आदेश दिया।

24 घंटे पहले सूचना देनी अनिवार्य

कलेर ने कहा कि अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि सतर्कता विभाग अब मजीठिया के परिसरों पर छापेमारी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अदालत ने यह भी साफ कर दिया है कि सतर्कता केवल मूल्यांकन के मकसद से ही उनके परिसरों का दौरा कर सकती है और इसके लिए उन्हें मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर को 24 घंटे पहले सूचना देनी अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन केवल फर्द जमा तलाशी में लिखित संपत्तियों की जब्ती का ही किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को कोर्ट ने नहीं दी राहत, चार दिन और बढ़ाई रिमांड
ये भी पढ़ें:मजीठिया की गिरफ्तारी पर सवाल उठाना AAP विधायक को पड़ा भारी, 5 साल के लिए सस्पेंड
ये भी पढ़ें:विजिलेंस टीम से भिड़ना बिक्रम मजीठिया को पड़ा भारी, गंभीर आरोपों में घिरे; FIR

मजीठिया का ब्लड प्रेशर ठीक

एडवोकेट कलेर ने कहा कि मजीठिया झूठे एन.डी.पी.एस मामले में पटियाला जेल में पांच महीने से ज्यादा समय बिता चुके हैं और उन्होंने एक भी सुविधा की मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि अब भी उन्होंने किसी भी सुविधा की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा कि मजीठिया की कथित मांगों पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी उन्हें बदनाम करने के लिए ये सारी अफवाहें फैला रही है। उन्होंने कहा कि आप द्वारा उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा हाने की बात भी फैलायी जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को ऐसी अफवाहें फैलाने के बजाय अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। एडवोकेट कलेर ने बताया कि अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई के लिए निर्धारित कर दी है, एवं सतर्कता ब्यूरो को आज की गयी छापेमारी की पूरी वीडियोग्राफी के साक्ष्य पेश करने के निर्देश दिये हैं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।