
भारत की इस जेल में भारी बवाल, पुलिस पर 250 कैदियों का हमला, SP का सिर फोड़ दिया
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जेल परिसर में डटे हुए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे पहले इसी साल सितम्बर में ताजपुर रोड सेंट्रल जेल में दो विचाराधीन कैदी आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक कैदी ने दूसरे पर तेजधार चम्मच से हमला कर दिया, जिससे दूसरे कैदी के सिर पर गंभीर चोट आई थी।
लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार शाम को कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जब जेल प्रशासन और पुलिस जवानों ने उन्हें कंट्रोल करने का प्रयास किया तो कैदियों ने पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया और ईंट मार कर जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू का सिर फोड़ दिया। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हिंसा से जेल में अफरातफरी मच गई है और यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
200 से 250 कैदियों ने पुलिस वालों पर किया हमला
ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार दिन के समय में कैदियों में लड़ाई हुई थी। इसके बाद शाम 7 बजे दोबारा कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। जेल सुपरिटेंडेंट सिद्धू अन्य अफसरों के साथ हालात शांत करने पहुंचे तो कैदियों ने उन पर भी हमला कर दिया। एक कैदी ने उनके सिर पर ईंट मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य अफसरों ने भाग कर जान बचाई। करीब 200 से 250 कैदियों ने पुलिस वालों पर हमला किया है। घटना के तुरंत बाद सेंट्रल जेल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल परिसर के अंदर से करीब 20 मिनट तक सायरन की आवाजें सुनाई देती रही।
जेल मंत्री ने तलब की रिपोर्ट
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी जेल पहुंचे हैं। मामले की जानकारी जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तक भी पहुंच गई है। उन्होंने जेल अधिकारियों से पूरी स्थिति की रिपोर्ट तलब की है। जेल में एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जेल परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जेल परिसर में डटे हुए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे पहले इसी साल सितम्बर में ताजपुर रोड सेंट्रल जेल में दो विचाराधीन कैदी आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक कैदी ने दूसरे पर तेजधार चम्मच से हमला कर दिया, जिससे दूसरे कैदी के सिर पर गंभीर चोट आई थी।
रिपोर्ट: मोनी देवी

लेखक के बारे में
Nisarg Dixitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




