LPU में कैसे भड़की हिंसा, किसने लूटी दुकानें? CBI जांच की मांग पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बवाल मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसकी सुनवाई बुधवार को होगी।

LPU
LPU हिंसा मामला पहुंचा हाई कोर्ट

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिस में इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। मंगलवार को याचिका को चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार और जस्टिस रोहित कपूर की पीठ के सामने तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया गया। पीठ ने सुनवाई बुधवार को करने पर सहमति जताई है। याचिका एक छात्र की ओर से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट गौरव चोपड़ा और अर्जुन श्योराण ने साथ कोर्ट को बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसा के दौरान दंगा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुईं। इसे बहुत गंभीर मामला बताते हुए हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को दें केस

याचिका में आरोप लगाया गया है कि हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में बड़े स्तर पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। विभिन्न दुकानों में लूटपाट और आगजनी की गई। याचिकाकर्ता ने घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, राज्य महिला आयोग ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और चितकारा विश्वविद्यालय में विरोध-प्रदर्शन की घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी, जिसमें प्राथमिकी की प्रतियां और दोनों परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है।

22 घंटे जमकर हुआ था बवाल

एलपीयू में 26 और 27 सिंतबर को 22 घंटे जमकर बवाल हुआ था। यूनिवर्सिटी में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। यूनिवर्सिटी के भीतर बना यूनिमॉल लूट लिया गया। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे 18 घंटे बंद रहा। एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की सूचना सामने आने के बाद कैंपस में हिंसा भड़क गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया है। हालांकि, अब तक जांच में ऐसी घटना होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच एलपीयू प्रशासन द्वारा सोमवार से 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित किए जाने के बाद कई छात्र अपने घर चले गए। मध्यावधि परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़LPU में कैसे भड़की हिंसा,किसने लूटी दुकानें?CBI जांच की मांग पर कल HC में सुनवाई