पंजाब में धमाकों के पीछे खालिस्तानी? दावों के बीच NIA ऐक्टिव, पूर्व BSF जवान का बेटा हिरासत में

May 06, 2026 10:18 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share

जालंधर और अमृतसर दोनों ही जगह हुए धमाकों में आईईडी के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है। जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है।

पंजाब में धमाकों के पीछे खालिस्तानी? दावों के बीच NIA ऐक्टिव, पूर्व BSF जवान का बेटा हिरासत में

पंजाब के जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर मंगलवार देर शाम जोरदार धमाके के बाद रात को ही अमृतसर में भी आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला हुआ है। बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हमले में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। खासा आर्मी कैंप भारत-पाकिस्तान सीमा के बहुत ही नजदीक है।

बाहर से अंदर फेंका गया विस्फोटक

एसएसपी सोहेल मीर कासिम ने बताया कि अमृतसर के खासा इलाके में रात करीब 10:50 बजे आर्मी कैंप के बाहर भी जोरदार धमका हुआ। बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। बाउंड्री वॉल पर लोहे के टिन जैसा कुछ फंसा हुआ मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विस्फोटक बाहर से अंदर फेंका गया था। फॉरेंसिक टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मामले की जांच कर रहे हैं। अभी किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल से नमूने और सबूत इकट्ठा किए और उन्हें विश्लेषण के लिए भेज दिया।

jalandhar blast news

IED इस्तेमाल की आशंका, जालंधर ब्लास्ट में दो हिरासत में

सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में जालंधर और अमृतसर दोनों ही जगह हुए धमाकों में आईईडी के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है। जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत और उसके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि स्कूटी में आग लगने के बाद ही विस्फोट हुआ है। अभी यही जानकारी मिली है। स्कूटी पर दो लड़के आए थे दोनों लड़कों को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सज ने हिरासत में रखा है। फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं।

खालिस्तानी संगठन के जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका करने की जिम्मेदारी कथित तौर पर खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है जिस में कहा गया है कि 5 मई 2026 को रात 8 बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर बीएसएफ पर हमला किया गया। खालिस्तान लिबरेशन आर्मी हमले की जिम्मेदारी लेती है। हमले में 2 बीएसएफ सिपाही मारे गए और 3 जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता। पोस्ट में डीआईजी संदीप गोयल और उनके परिवार को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। हालांकि पुलिस की ओर से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।