जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, महापंचायत में किया ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
Follow us on Google News
share

  • डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से अनशन पर थे।

Jagjit Singh Dallewal ended his fast unto death after 131 days announced in Mahapanchayat

फैसलों पर एमएसपी और किसानों की अन्य मांगों के लिए 131 दिन से अनशन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद आज अनशन खत्म कर दिया। फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया और पानी पिया। डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से अनशन पर थे। कल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

चौहान ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा था कि 4 मई को किसानों से चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे। इस से पहले सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की तरफ से बताया गया था कि डल्लेवाल ने अनशन समाप्त कर दिया है, हालांकि किसान संगठनों ने सरकार के इस दावे को भ्रामक बताया था।

'केजरीवाल को बचाने के लिए आप सरकार ने आंदोलन कुचला'

श्री फतेहगढ़ साहिब में किसानों की महापंचायत को जगजीत सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एम.एस.पी. और अन्य किसान मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने हम पर बहुत बड़ा हमला किया है। आंदोलन चल रहा है, चलता रहेगा और अंत तक जारी रहेगा। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार ये क्यों कह रही है कि रास्ता खोलना इंडस्ट्रियलिस्ट की मांग थी, इन्होंने अपने सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बचाने और लुधियाना की सीट जीतने के लिए एक बिका हुआ समझौता किया है। दिल्ली हारने के बाद आप सरकार घबराई हुई थी, उसको डर था कि उनका सुप्रीमो जेल न चला जाए।

भगवंत मान ने पूरे पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा

डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सामने पंजाब सरकार नतमस्तक हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों पर हमला नहीं किया बल्कि पूरे पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है। न तो इस सरकार को बेटियों, माताओं के सम्मान का पता है और न ही बुजर्गों के। डल्लेवाल ने कहा कि आंदोलन जारी है। दोबारा शुरू नहीं करने जा रहे। अभी पता नहीं आगे क्या होगा। किसानों ने अपील की थी इसलिए मैं अनशन खत्म कर रहा हूं।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, महापंचायत में किया ऐलान