Hindi Newsपंजाब न्यूज़goon who shot the doctor father of Punjabi actress Tania was arrested after an encounter
पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के डॉक्टर पिता को ​गोली मारने वाले बदमाश एनकाउंटर के बाद ​गिरफ्तार

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के डॉक्टर पिता को ​गोली मारने वाले बदमाश एनकाउंटर के बाद ​गिरफ्तार

संक्षेप:

डॉ. अनिलजीत कंबोज को कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। धमकी भरे कॉल 2022 से आ रहे थे और कॉल करने वाला 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा था। कंबोज को मोगा पुलिस ने सुरक्षा भी दी थी, लेकिन कुछ महीने पहले सुरक्षाकर्मी को हटा लिया गया था।

Jul 06, 2025 10:09 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

मोगा के कस्बा कोट ईसे खां में शुक्रवार को दिनदहाड़े पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज को गोलियां मारने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मोगा पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में तीनों बदमाशों को घेर लिया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीनों घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तीनों बदमाश आतंकी लखबीर लांडा के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने डॉ. अनिलजीत कंबोज पर गोलियां चलाई थी। उनके कब्जे से 32 बोर की दो और 30 बोर की दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पेट में दर्द की दवा लेने के बहाने आए थे हमलावर

सुबह 11 बजे डॉ. अनिलजीत कंबोज अपने हरबंस नर्सिंग होम के कैबिन में बैठे थे। इस दौरान दो युवक पेट में दर्द की दवा लेने के बहाने आए। दोनों दवा लेने के बाद वहां से चले गए। इसके बाद करीब 11:30 बजे दोनों एक बार फिर नर्सिंग होम पहुंचे और आते ही उन्होंने डॉ. अनिलजीत पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से डॉ. अनिलजीत वहां गिर पड़े। इसके बाद दोनों पैदल ही वहां से फरार हो गए। दो गोलियां डॉक्टर को लगीं, जिनमें से एक छाती में लगी। उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है। वे वेंटिलेटर पर हैं।

सुरक्षा हटाते ही हो गया हमला

डॉ. अनिलजीत कंबोज को कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। धमकी भरे कॉल 2022 से आ रहे थे और कॉल करने वाला 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा था। कंबोज को मोगा पुलिस ने सुरक्षा भी दी थी, लेकिन कुछ महीने पहले सुरक्षाकर्मी को हटा लिया गया था। सुरक्षा हटते ही उन पर जानलेवा हमला हुआ। मोगा के एसपी बल कृष्ण सिंगला ने कहा कि 2022 में परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था जिसमें लंडा को आरोपी बनाया गया था। उनके पास कुछ समय पहले तक सुरक्षा कवर था, लेकिन वर्तमान में उन्हें ऐसी कोई खतरा नहीं था। ऐसे में उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी।

पंजाब फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रैस हैं तानिया

तानिया पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रैस हैं। तानिया ने अपना फिल्मी करियर 2018 में पंजाबी फिल्म किस्मत से शुरू किया था। इस फिल्म में एमी विर्क और सरगुन मेहता लीड रोल में थे। इसके अलावा तानिया न बाजरे दा सिट्टा, रब्ब दा रेडियो 2, सूफना, ओए मखना, मोह और गुड्डियां पटोले जैसी फिल्मों में भी किरदार अदा किया।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।