अस्पताल से डिस्चार्ज हुए किसान नेता डल्लेवाल, बोले- MSP की लड़ाई जारी रहेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • डल्लेवाल ने कहा कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा, क्योंकि इसी आंदोलन के दबाव के चलते संसद की कृषि विषयों पर बनी स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में एमएसपी गारंटी कानून बनाने की सिफारिश की।

jagjit singh dallewal

पटियाला के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज फरीदकोट में अपने गांव डल्लेवाला पहुंचे। डल्लेवाल पूरे 129 दिन बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे। इससे पहले वे 25 नवंबर को अपने गांव से खनौरी बॉर्डर के लिए आमरण अनशन के लिए निकले थे। गांव डल्लेवाला में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की अगुवाई में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य सरकार की तरफ से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों के मोर्चे जबरन खत्म करवाए जाने का निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

साथ ही आने वाले दिनों में किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष को और तेज करने का बड़ा ऐलान भी किया गया। डल्लेवाल ने कहा कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा, क्योंकि इसी आंदोलन के दबाव के चलते संसद की कृषि विषयों पर बनी स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में एमएसपी गारंटी कानून बनाने की सिफारिश की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फिरोजपुर, 5 अप्रैल को पटियाला, 6 अप्रैल को फतेहगढ़ साहिब, 7 अप्रैल को धनौला, 8 अप्रैल को मुक्तसर साहिब, 9 अप्रैल को फाजिल्का, 10 अप्रैल को अमृतसर और मई में हरियाणा व राजस्थान में महापंचायतें होंगी, जिनमें वह स्वयं भाग लेंगे।

'पंजाब सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा'

डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी की गारंटी कानून की लड़ाई को जीत तक लेकर जाना उनका संकल्प है। इसे पूरा करने के लिए वह अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर देंगे। पंजाब की मान सरकार ने धोखे से किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि बैठक के लिए बुलाकर किसानों को गिरफ्तार किया गया हो। इसके बाद बार्डरों पर चल रहे मोर्चों पर हमला किया, जो बेहद शर्मनाक है। डल्लेवाल ने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि संघर्ष की बदौतल एमएसपी न सिर्फ मुद्दा बना बल्कि सड़क से चल कर संसद तक पहुंचा। इतना ही नहीं विपक्षी दलों व नेता को भी इस मुद्दे पर बोलना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ फसलों पर एमएसपी की घोषणा तो हुई परंतु संपूर्ण एमएसपी की लड़ाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़अस्पताल से डिस्चार्ज हुए किसान नेता डल्लेवाल, बोले- MSP की लड़ाई जारी रहेगी