Hindi Newsपंजाब न्यूज़Failing to crack down on gangsters, Bhagwant Mann government suspends Amritsar Rural SSP
गैंगस्टरों पर कार्रवाई में नाकाम, भगवंत मान सरकार ने अमृतसर ग्रामीण के SSP को किया सस्पेंड

गैंगस्टरों पर कार्रवाई में नाकाम, भगवंत मान सरकार ने अमृतसर ग्रामीण के SSP को किया सस्पेंड

संक्षेप: गैंगस्टरों पर कार्रवाई ना कर पाने के आरोप में पंजाब सरकार ने अमृतसर रूरल के एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वह 2019 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह अमृतशहर शहर में एसीपी के पद पर तैनात थे। 

Sat, 15 Nov 2025 03:23 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जिले में बढ़ रही गैंगस्टरों की गतिविधियों और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में नाकाम रहने पर पंजाब सरकार ने अमृतसर रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने पहले ही इस बारे में अफसरों को चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पिछली सरकारों ने प्रदेश का ताना-बाना बिगाड़ दिया था, जहां गैंगस्टर और माफियाओं को बढ़ावा मिला था। उनकी सरकार ऐसी स्थिति को सुधार रही है। पंजाब में गैंगस्टर, तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार उनका सफाया कर रही है। उन्होंने अफसरों को साफ कहा कि क्राइम कंट्रोल में किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सबकी मॉनिटरिंग हो रही है, जो भी इसमें असफल हुआ तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम मान ने लगातार क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2019 बैच के अधिकारी पर गंभीर शिकायतों के बाद एक्शन

आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं। एसएसपी अमृतसर देहाती का पदभार संभालने से पहले वे अमृतसर शहर पुलिस कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के रूप में तैनात थे। वे तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक भी रहे। इसके बाद उन्हें पंजाब के राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया था। कई महत्वपूर्ण मामलों में समय पर कार्रवाई न होने और गिरोहबंद अपराधों को रोकने में ढिलाई की रिपोर्ट सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने अमृतसर रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

हफ्ते भर में पंजाब में दो एसएसपी सस्पेंड

हफ्ते भर में पंजाब में दूसरे एसएसपी को सस्पेंड किया गया है। आईपीएस मनिंदर सिंह से पहले तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया था। भारतीय चुनाव आयोग ने तरनतारन उप चुनाव के मतदान से तीन दिन पहले यह कार्रवाई की थी। शिरोमणि अकाली दल ने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी को एसएसपी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें डॉ. ग्रेवाल पर आम आदमी पार्टी की कठपुतली बनकर अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई की थी। डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला एसएसपी थीं और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके स्थान पर सुरिंदर लांबा को तरनतारन का एसएसपी बनाया गया था।

(रिपोर्ट: मोनी देवी, लाइव हिन्दुस्तान)

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।