पंजाब पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल; अस्पताल में भर्ती
- रविवार की देर शाम को बटाला पुलिस की हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को रिकवरी के लिए घन्नियां के बांगर ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने छिपा कर रखी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पंजाब पुलिस ने बटाला और गुरदासपुर में पुलिस थानों पर हैंड ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड अभिजोत सिंह सहित समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया। यह मॉड्यूल बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) संचालित कर रहा था, जिसे विदेश में बैठे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया और शमशेर उर्फ हनी चलाते थे। पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाकी चार लोगों की पहचान कुलजीत सिंह, रोहित उर्फ घीसी, शुभम और गुरजिंदर सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो सभी जिला गुरदासपुर के किला लाल सिंह के निवासी हैं।पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक ग्लॉक और एक .32 बोर पिस्तौल भी बरामद की गई। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जब आरोपी अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया तो उन्होंने हिरासत से भागने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों आरोपियों को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
छिपा कर रखी पिस्तौल से पुलिस पर की फायरिंग
रविवार की देर शाम को बटाला पुलिस की हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को रिकवरी के लिए घन्नियां के बांगर ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने छिपा कर रखी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो आरोपियों ने जब फरार होने की कोशिश की तो पुलिस और दोनों आरोपियों की बीच हुए मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली लगी। गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए हैं।
तरनतारन पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया के पांच गुर्गे पकड़े
उधर, तरनतारन पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाथ गिरोह के 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल (मेड इन यूएसए) भी शामिल है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बटाला के गांव भगवानपुर के गुरमीत सिंह उर्फ रावल, गुरदासपुर के गांव नूरपुर के हरपाल सिंह, अमृतसर के गांव नवांपिंड के लवप्रीत सिंह उर्फ एन.पी., शमशेर सिंह उर्फ शेरा पासियां और संदीप सिंह उर्फ गोली निवासी कोट खालसा के रूप में हुई है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये आरोपी टार्गेट किलिंग की योजना बना रहे थे। पुलिस को गिरोह के हालिया गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसमें तरनतारन क्षेत्र में हुई एक टार्गेट किलिंग के शूटर की पहचान भी शामिल है। इस गिरफ्तारी से गिरोह के नेटवर्क की पहचान करने में मदद मिलेगी।
रिपोर्ट: मोनी देवी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।