लड़की की शादी की बात चल रही थी, नौकरी छोड़ने वाली थी; मोहाली हत्याकांड पर पुलिस ने क्या बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डिंपल के अंकल बलवंत राय ने बताया कि डिंपल शुक्रवार को नौकरी से इस्तीफा देने वाली थी। परिवार उसकी शादी की बातचीत कर रहा था और रिश्ता ढूंढ रहे थे। शव का पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार शाम पटियाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

लड़की की शादी की बात चल रही थी, नौकरी छोड़ने वाली थी; मोहाली हत्याकांड पर पुलिस ने क्या बताया

पंजाब के मोहाली में प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में 29 वर्षीय महिला डिंपल की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी हरजिंदर मान को अभी बयान देने लायक नहीं माना गया है। मोहाली फेज-11 के SHO अमन बैदवान ने बताया कि आरोपी हरजिंदर अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर जब उसे बयान देने के लिए फिट घोषित करेंगे, तभी उससे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटनास्थल से दो चाकू बरामद किए गए हैं। गुरुवार शाम को आरोपी ने अपनी ही सहकर्मी और पूर्व प्रेमिका डिंपल को ऑफिस में बार-बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी उसी चाकू से आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डिंपल को करीब 30 चाकू के घावों के साथ मृत घोषित कर दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज वायरल

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी को डिंपल के पीछे से आकर हमला करते देखा जा सकता है। उस समय ऑफिस में शिफ्ट चेंज हो रहा था और फ्लोर पर सिर्फ 2-3 लोग मौजूद थे। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया।

दोनों पटियाला के रहने वाले

डिंपल और हरजिंदर मान दोनों पटियाला के रहने वाले थे। वे मोहाली में अलग-अलग पेइंग गेस्ट हाउस में रहते थे। दोनों पिछले करीब तीन साल से मोहाली के बेस्टेक मॉल के पास स्थित एक प्रोसेस-ओरिएंटेड फ्रेट ब्रोकरेज और बिजनेस सपोर्ट कंपनी में साथ काम कर रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन कुछ महीने पहले उनके बीच रिश्ते में दरार आ गई। डिंपल ने आरोपी के साथ फिर से रिश्ता जोड़ने की कोशिशों को ठुकरा दिया, जिसे मन्न सहन नहीं कर पाया।

SHO अमन बैदवान ने बताया कि हरजिंदर मन्न पहले भी एक महिला के साथ रिश्ते में था, जिसके छोड़ जाने के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। उसी दौरान उसकी डिंपल से दोस्ती हुई। डिंपल के परिवार ने पटियाला में मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें इस घटना का बेहद सदमा लगा है। उन्हें हरजिंदर मान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही यह पता था कि वह इतनी हद तक जा सकता है।

डिंपल के अंकल बलवंत राय ने बताया कि डिंपल शुक्रवार को नौकरी से इस्तीफा देने वाली थी। परिवार उसकी शादी की बातचीत कर रहा था और रिश्ता ढूंढ रहे थे। शव का पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार शाम पटियाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपी हरजिंदर मान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।