Hindi Newsपंजाब न्यूज़CM Mann is ready to appear before Akat Takht but has put forward a condition
अकात तख्त के सामने पेश होने के लिए तैयार सीएम मान, लेकिन सामने रख दी एक शर्त

अकात तख्त के सामने पेश होने के लिए तैयार सीएम मान, लेकिन सामने रख दी एक शर्त

संक्षेप:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जत्थेदार से अनुरोध करते हुए कहा कि दुनियाभर के लोग उनकी सफाई को सुनना चाहते हैं,  ऐसे में संगत की कार्रवाई को लाइव चलाने की अनुमति दी जाए।

Jan 08, 2026 06:57 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सिख मर्यादा पर भड़काऊ टिप्पणियां करने के आरोपों का सामना कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाल तख्त के सामने पेश होने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक शर्त भी रख दी है। गुरुवार को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अनुरोध करते हुए सीएम मान ने कहा कि 15 जनवरी को उनकी सुनवाई के समय पूरी कार्रवाई का सीधा प्रसारण करने की अनुमति दी जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक पोस्ट में मुख्यमंत्री मान ने दावा किया कि उन्हें दुनियाभर से लोगों के संदेश मिल रहे हैं कि जब वह अकाल तख्त की संगत के सामने अपना पक्ष रखें, तो उसका सीधा प्रसारण सभी टेलीविजन चैनलों पर किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, "पूरी दुनिया से मुझे संदेश आ रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संगत की ओर से गोलक का हिसाब-किताब लेकर जाएंगे... सभी चैनलों पर लाइव टेलीकॉस्ट होना चाहिए... मैं भी दुनिया भर की संगत की भावनाओं को समझते हुए जत्थेदार साहिब से निवेदन करता हूँ कि मेरे स्पष्टीकरण का सीधा प्रसारण किया जाए, ताकि संगत पल-पल और पैसे-पैसे के हिसाब से जुड़ी रह सके.. मिलते हैं जी 15 जनवरी को… सबूतों सहित।"

गौरतलब है कि सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को अकाल तख्त के सामने पेश होकर सिख मर्यादा के खिलाफ भड़काऊ बयान बाजी करने के आरोपों पर सफाई देने के लिए तलब किया था। जत्थेदार गड़गज ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कहे गए कुछ शब्द ऐसे हैं, जो सिख भावना का और सिख आचार संहिता का अपमान करते हैं, जिन्हें किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि मुख्यमंत्री मर्यादा का सम्मान करेंगे और अकाल तख्त के सामने आकर अपनी सफाई पेश करेंगे।

आपको बता दें, श्री अकाल तख्त के प्रभारी बागीचा सिंह ने कहा कि संजीदा पंथक मामले में मुख्यमंत्री ने सिख विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने बार-बार श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा और सर्वोच्चता के साथ-साथ गुरु साहिबान की ओर से बख्शे दसवंत के सिद्धांत गुरू की गोलक के खिलाफ भी निंदनीय टिप्पणियां की थी। इसके अलावा ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीरों के साथ भी मुख्यमंत्री की कुछ वीडियो वायरल हुई थीं। इनकी वजह से ही मुख्यमंत्री को तलब किया गया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।