कोई हथकंडा नहीं चलेगा, शपथ लेते ही किसपर नाराज हो गए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भगवंत मान सरकार का कहना है कि कोलेजियम को चीफ जस्टिस को लेकर सिफारिश करते वक्त राज्य सरकार का भी व्यू जानना चाहिए। मान कैबिनेट में जस्टिस एक मिश्रा की नियुक्ति के खिलाफ एक  प्रस्ताव भी पास किया गया।

Justice AK Mishra
जस्टिस एके मिश्रा पंजाब-हरियाणआ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। शपथ लेते ही जस्टिस मिश्रा ने कहा, यह कोर्ट किसी भी तरह के हथकंडों से नहीं दबने वाला है। कोर्ट कानून के अनुसार ही चलेगा।

पंजाब गवर्नर हाउस में आयोजित समारोह में पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया ने मिश्रा को शपथ दिलाई। अश्वनी कुमार मिश्रा ने हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली है। कार्यक्रम में सीएस केपी सिन्हा, हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष और हरियाणा के सीएम नायब सैनी मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान या पंजाब सरकार का कोई मंत्री शपथग्रहण समारोह में नहीं पहुंचा।

नियुक्ति के खिलाफ पंजाब कैबिनेट ने प्रस्ताव पास किया

एक दिन पहले पंजाब केबिनेट ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति का विरोध किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान का तर्क था कि जस्टिस मिश्रा की इस नियुक्ति को लेकर उनसे सहमति नहीं ली गई। मान ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाकर जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था। प्रस्ताव में कहा गया था कि पंजाब सरकार की सहमति मिलने तक चीफ जस्टिस को शपथ न दिलाई जाए। पंजाब सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भी इस मामले में अपील की थी।

पंजाब सरकार को क्यों है एतराज

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति में मानक प्रक्रिया का पालन नहीं नहीं किया गया। इससे बड़ा सवाल भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होता है। नियुक्ति की प्रक्रिया के मेमोरेंडम के पैरा नंबर 6 में स्पष्ट लिखा है कि जब किसी की सिफारिश होनी है, तो संबंधित राज्य सरकार का व्यू और सहमति लेना बहुत जरूरी है। इसके बावजूद केंद्र की बीजेपी सरकार ने इस प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया। न्यायपालिका में महत्वपूर्ण नियुक्तियों के मामले में ऐसी कार्रवाई राज्य के संवैधानिक अधिकारों और संघीय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

केंद्र सरकार ने क्या कहा

वहीं, भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने पंजाब सरकार के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह अनावश्यक बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास अपनी राय देने के लिए पर्याप्त समय था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 अगस्त को आठ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश की थी। पंजाब को छोड़कर बाकी सभी संबंधित राज्य सरकारों ने एक सप्ताह के भीतर अपनी राय भेज दी थी। किसी को भी न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने और गैर-राजनीतिक मुद्दे का राजनीतिकरण करने के उद्देश्य से प्रस्ताव को अनिश्चितकाल तक लंबित रखने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में राज्य सरकारों के पास वीटो का अधिकार नहीं होता।

(रिपोर्ट : मोनी देवी, लाइव हिन्दुस्तान)

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़हथकंडा नहीं चलेगा, शपथ लेते ही किसपर नाराज हो गए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस