राहुल और सोनिया गांधी के साथ पारिवारिक रिश्ते, पसंदीदा नेता बताए जाने पर बोले कैप्टन अमरिंदर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे राहुल और प्रियंका गांधी को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे, और उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी उनके सहपाठी व दोस्त थे।

Captain Amarinder Singh Says Family Relationship with Rahul and Sonia Gandhi When he described as his favourite Leader
कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा नेता बताया है। वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहेंगे, लेकिन राजनीतिक रूप से वह भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। राहुल गांधी की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता द्वारा सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर साझा किए गए एक वीडियो में सामने आई।

गांधी ने कहा, "मेरी उनसे अच्छी बनती है; वह कूल हैं। वह मिलिट्री हिस्ट्री के एक्सपर्ट हैं। हैलो, अंकल अमरिंदर!" जेन-जी तक पहुंचने की एक नई कोशिश के तहत, राहुल गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग (मुझसे कुछ भी पूछें) सत्र शुरू किया और कई सवालों के जवाब दिए।

'एक्स' पर अपनी इंस्टाग्राम पहल का लिंक साझा करते हुए गांधी ने कहा, "छात्रों, जेन-जी मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं। मुझसे इंस्टाग्राम पर कुछ भी पूछें, और मैं ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब दूंगा।" गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी का उनके बारे में अच्छी बातें कहना अच्छा लगा।

उन्होंने कहा कि वे राहुल और प्रियंका गांधी को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे, और उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी उनके सहपाठी व दोस्त थे। अमरिंदर ने कहा कि भारत को छोड़कर दुनिया भर में निजी रिश्ते राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से अलग होते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक रिश्ते हमेशा बने रहेंगे, लेकिन राजनीतिक रूप से वह भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अमरिंदर ने याद किया कि 1980 में वे कांग्रेस के सांसद थे, जबकि उनकी मां, दिवंगत महारानी मोहिंदर कौर, एक विरोधी पार्टी से सांसद थीं।

उन्होंने पूछा, "क्या इसका मतलब यह है कि मेरी अपनी मां के साथ नहीं बनती थी?" पंजाब भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने कहा, "कैप्टन साहब पंजाब के सबसे बड़े नेता हैं।" बलियावाल ने कहा कि गांधी को कैप्टन अमरिंदर की याद तब आ रही है, जब उनकी पार्टी की पंजाब इकाई में जबरदस्त अंदरूनी कलह और झगड़े चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़राहुल-सोनिया गांधी संग पारिवारिक रिश्ते, पसंदीदा नेता बताए जाने पर बोले कैप्टन