कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत कौर के 500 करोड़ वाले बयान को बताया झूठा, सिद्धू पर भी बोला हमला

लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
Follow us on Google News
share

नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने जो कहा वह पूरी तरह गलत है। वह (नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू) अस्थिर हैं, मैंने उन्हें लंबे समय से देखा है।

Captain Amarinder Singh BJP Leader Says Navjot Kaur Sidhu Claim for 500 Crore for CM Post is Total Lie Attacks on Navjot Singh Sidhu

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले बयान को गलत बताया है। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये दिए जाने का दावा पूरी तरह से झूठा है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर ने पिछले दिनों यह कहकर पंजाब कांग्रेस में भूचाल ला दिया था कि पंजाब का सीएम बनने के लिए 500 करोड़ रुपये का सूटकेस चाहिए। इस बयान के बाद कांग्रेस ने नवजोत कौर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "उन्होंने जो कहा वह पूरी तरह गलत है। वह (नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू) अस्थिर हैं, मैंने उन्हें लंबे समय से देखा है। वह (नवजोत सिंह सिद्धू) मेरे मंत्री थे, और उन्हें दो पोर्टफोलियो देने के बावजूद, वह लगातार शिकायत करते रहे। मैंने उन्हें बिजली विभाग भी दिया, फिर भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया और कभी जिम्मेदारी नहीं ली। उनकी फाइलें महीनों तक पेंडिंग रहीं। वह इस काम के लिए फिट नहीं थे।" उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये दिए जाने का उनका दावा पूरी तरह झूठ है।"

'हमेशा पार्टी के साथ ही रहेंगे'

पार्टी से बाहर किए जाने के बाद नवजोत कौर ने नरमी दिखाते हुए कहा था कि वे और और उनके पति हमेशा पार्टी के साथ ही रहेंगे। हालांकि, कौर ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भी तीखा हमला करते हुए उन पर पार्टी को 'बर्बाद' करने का आरोप लगाया। कौर ने बुधवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ हम कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे, और हम अपने पंजाब राज्य को जीतेंगे और इसे अपने विनम्र, प्रिय और त्याग के प्रतीक गांधी परिवार को उपहार स्वरूप देंगे। ’’ कौर ने वडिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 कुशल, ईमानदार और वफादार नेता उनके संपर्क में हैं, ''जिन्हें आपने (वडिंग) कांग्रेस पार्टी से अलग कर दिया है और जो कांग्रेस टिकट के लिए योग्य विजयी उम्मीदवार हैं।''

पंजाब कांग्रेस पर साधा था निशाना

कौर ने अपने पोस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ आप पंजाब की 70 प्रतिशत सीटों को बर्बाद करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जहां आपने पहले ही अप्रभावी लोगों को फर्जी टिकट दे दिए हैं, इसके बावजूद कांग्रेस पंजाब में जीत हासिल करेगी।’’ कौर ने वडिंग पर निशाना साधते हुए कहा, “टिकट बेचने के आरोप में आपको गुजरात से निकाल दिया गया था और आपने वहां महंगी गाड़ियां, जमीनें और मेट्रो खरीदीं। क्या आप आईटी की व्याख्या सुनने के लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा, ‘‘आप लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम क्यों कर रहे हैं और उम्मीदवारों को हराकर उन्हें अन्य पार्टियों में शामिल होने के लिए मजबूर क्यों कर रहे हैं?’’

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsपंजाब न्यूज़नवजोत के 500 करोड़ वाले बयान को कैप्टन अमरिंदर ने बताया झूठा, सिद्धू पर भी बरसे