Hindi Newsपंजाब न्यूज़bikram singh majithia in new trouble due to intimidation of vigilance team
विजिलेंस टीम से भिड़ना बिक्रम मजीठिया को पड़ा भारी, गंभीर आरोपों में घिरे; FIR

विजिलेंस टीम से भिड़ना बिक्रम मजीठिया को पड़ा भारी, गंभीर आरोपों में घिरे; FIR

संक्षेप:

टीम का कहना है कि हमें जानकारी मिली थी कि कुछ महत्वपूर्ण सबूत मजीठिया के घर पर मिल सकते हैं। हम जब तक पहुंचे, उन्हें गायब करने का प्रयास किया गया। यही नहीं टीम ने आरोप लगाया है कि इंटरनेशनल लेवल के ड्रग तस्करों के मजीठिया के घर पर छिपे होने की खबर मिली थी।

Jun 27, 2025 01:36 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

पंजाब के पूर्व मिनिस्टर और अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें बुधवार को ही पंजाब की विजिलेंस टीम ने लंबी जद्दोजहद के बाद गिऱफ्तार किया था। अब पुलिस उनके खिलाफ एक और केस दर्ज करने की तैयारी में है। अकाली नेता को 540 करोड़ रुपये के ड्रग्स कारोबार के मामले में अरेस्ट किया गया है। इस बीच पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके समर्थकों ने विजिलेंस टीम को उसके काम से रोका था। इसके अलावा पुलिस के खिलाफ हिंसा भड़काने की कोशिश भी की गई थी। अब इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर जब विजिलेंस टीम पहुंची थी तो उसका उनके समर्थकों ने विरोध किया था। यही नहीं एक 5 मिनट से लंबा वीडियो खुद मजीठिया ने एक्स पर शेयर किया था। इस वीडियो में दिखता है कि मजीठिया विजिलेंस टीम से बहस करते हैं। इसके अलावा विजिलेंस टीम के सादी वर्दी में पहुंचने और एक अधिकारी द्वारा खुद को एसपी बताए जाने पर सवाल उठाते हैं। यही नहीं मजीठिया अपने समर्थकों से कहते हैं कि वह पूरे वाकये का वीडियो बना लें। वह कहते हैं कि आप जो चाहें सवाल कर सकते हैं। इस पर टीम का कहना था कि विजिलेंस टीम वीडियोग्राफी के बीच सवाल कैसे कर सकती है।

अब जांच टीम की शिकायत के आधार पर नई एफआईआर ही दर्ज करने की तैयारी है। विजिलेंस टीम के अधिकारियों का आरोप है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने अधिकारियों को धमकी दी। इसके अलावा उन पर धक्कामुक्की करने, सबूतों को मिटाने और समर्थकों को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाने का भी आरोप है। विजिलेंस टीम का कहना है कि मजीठिया के समर्थकों ने सर्च के दौरान बाधा पहुंचाई।

विजिलेंस टीम बोली- इंटरनेशनल लेवल के तस्करों के छिपे होने की खबर थी

टीम का कहना है कि हमें जानकारी मिली थी कि कुछ महत्वपूर्ण सबूत मजीठिया के घर पर मिल सकते हैं। हम जब तक पहुंचे, उन्हें गायब करने का प्रयास किया गया। यही नहीं टीम ने आरोप लगाया है कि इंटरनेशनल लेवल के ड्रग तस्करों के मजीठिया के घर पर छिपे होने की खबर मिली थी।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।