Hindi Newsपंजाब न्यूज़Attack on gangsters in Punjab first day of Operation Prahar crackdown was launched on gangsters living abroad; 1300 held
‘गैंगस्टरां ते वार’: ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेशों में रह रहे गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा; 1300 दबोचे गए

‘गैंगस्टरां ते वार’: ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेशों में रह रहे गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा; 1300 दबोचे गए

संक्षेप:

ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन के नतीजे साझा करते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों/साथियों पर शिकंजा कसा गया है

Jan 21, 2026 10:02 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम शुरू किया गया है। इसके पहले ही चरण में पहले ही दिन पंजाब पुलिस की टीमों ने विदेशी गैंगस्टरों पर नकेल कस दी है और बड़े पैमाने पर पहचाने गए गैगस्टरों के मैपड ठिकानों पर छापेमारी की गई। गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए राज्य के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य भर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 72 घंटों की व्यापक कार्रवाई पहले से ही जारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑपरेशन के बारे में बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के हिस्से के रूप में 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में विदेश-आधारित 60 गैंगस्टरों के सहयोगियों/साथियों से संबंधित पहचाने गए और मैपड ठिकानों पर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें:पंजाब में गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शूटर गिरफ्तार, एक खास भी पकड़ा गया

ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन के नतीजे साझा करते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों/साथियों पर शिकंजा कसा गया है और उन्हें हिरासत में लेकर उनके विवरणों की पूरी बारीकी से जांच की जा रही है।

नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ इस मुहिम में पंजाब पुलिस का साथ देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी दे सकते हैं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।